'रिया आजाद बैठी है...' मुकेश खन्ना ने खोला सुशांत सिंह की मौत का राज, बोले-'केस दोबारा खुलना चाहिए'
Mukesh Khanna On Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पूरे 4 साल होने वाले हैं। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया कि उन्होंने सुसाइड किया था या फिर उनका मर्डर हुआ था। एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार इंसाफ की मांग कर रही हैं। वहीं अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी इंसाफ की गुहार लगाई।
कुछ दिनों पहले सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भाई के लिए इंसाफ की मदद मांगी थी। वहीं अब इस मामले में मुकेश खन्ना भी आगे आए हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर एक्टर के लिए ना सिर्फ इंसाफ मांगा बल्कि कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स पर भी जमकर निशाना साधा। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

मुकेश खन्ना ने अपनी वीडियो में कहा, मैं गड़े मुर्दे नहीं उखाड़ रहा हूं, मैं सुशांत की आत्मा की आवाज सुन रहा हूं। उनकी आत्मा आजतक न्याय से वंचित है। जो कुछ भी उनके साथ हुआ वह अभी तक संदेह के घेरों में हैं। उस वक्त रिया ने कहा कि मैं जिम्मेदार नहीं हूं। इसके बाद उन्हें भी छुड़वा दिया गया और आज वह आजाद बैठी हैं।
मुकेश खन्ना ने बात करते हुए आगे कहा, 'रिया अकेली नहीं हैं, उनके पीछे एक, दो या तीन बल्कि चार मोहल्ला है वो सब बच गए हैं और आजाद घूम रहे हैं। उस वक्त नेपोटिज्म के चक्कर में उन लोगों ने कभी भी सुशांत को आगे नहीं आने दिया था। कहते हैं कि सुशांत ने कुछ लोगों की इतनी जी हुजूरी नहीं की इसलिए बॉलीवुड ने उसका कभी साथ भी नहीं दिया।'
बता दें कि, मुकेश खन्ना ने इसके अलावा शक्तिमान को लेकर भी बॉलीवुड पर तंज कसा और आखिर में उन्होंने कहा कि, अब पानी सर से ऊपर जा रहा है और सुशांत के केस पर एक बार फिर से जांच होनी जरूरी है। याद दिला दें कि इस मामले में रिया चक्रवर्ती को जेल जाना पड़ा था। हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई थी। मामले में सीबीआई ने भी जांच की लेकिन कोई ठोस सबूत उनके हाथ नहीं लगा जो ये साबित कर सके कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications