क्या प्रोजेक्ट से बाहर होने पर अपसेट हो जाते थे सुशांत सिंह राजपूत? मुकेश छाबड़ा बोले-'वह काफी इमोशनल थे'
Mukesh Chhabra Remember Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन आज भी कई बॉलीवुड सेलेब्स और उनके चाहने वाले लाखों फैंस उन्हें याद करते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के लोकप्रिय डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि एक्टर उनके बेस्टफ्रेंड थे और वह काफी बहुत ज्यादा इमोशनल थे।
फिल्म दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा कि, इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया। लेकिन इस फिल्म को जितना प्यार मिला मुझे कभी भी इसकी खुशी महसूस नहीं हुई। इस फिल्म को फैंस ने जितना प्यार दिया उसका पूरा श्रेय केवल सुशांत सिंह राजपूत को जाता है।

मुकेश छाबड़ा से आगे पूछा गया कि क्या उन्हें सुशांत के हालातों के बारे में पहले से पता था? इसका जवाब देते हुए डायरेक्टर ने कहा, 'वह कोरोना महामारी का वक्त था। अगर ऐसा होता तो शायद मैं कि वह इन सबसे गुजर रहा है तो उससे जाकर इस बारे में बात करता। हम अक्सर एक दूसरे से मिलते रहते थे। वह मेरे घर आता रहता था। उसकी पहली फिल्म काई पो चे से लेकर आखिरी फिल्म तक हमारा बॉन्ड काफी अच्छा रहा।'
मुकेश छाबड़ा से आगे पूछा गया कि, क्या फिल्मों से बाहर होने के कारण सुशांत अपसेट हो जाते थे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, इन सबका उस पर गहरा प्रभाव पड़ा था और वह ओवर सेंसेटिव था। कोई भी आसपास और उसके साथ नेगेटिव चीजें होती थीं तो वह उससे परेशान हो जाता था। ये सब हर किसी के साथ हुआ है लेकिन हमने खुद को वक्त रहते संभाल लिया। लेकिन इन सबसे वह काफी परेशान रहा।
बता दें कि, मुकेश छाबड़ा ने फिल्म दिल बेचारा से डायरेक्शन में डेब्यू किया। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तब रिलीज हुई थी जब सुशांत का निधन हो गया था। हालांकि इस फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।












Click it and Unblock the Notifications