बेशुमार दौलत होने के बावजूद 1 BHK फ्लैट में रहते हैं सलमान खान, भाईजान का सिंपल लाइफस्टाइल जानकर रह जाएंगे दंग
डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सलमान खान के लाइफस्टाइल को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। डायरेक्टर के मुताबिक, करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद भाईजान 1 BHK के घर में रहते हैं।
Salman Khan Lifestyle: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिली है। जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने भाईजान की सुरक्षा बढ़ा दी है साथ ही उन्हें अभी मुंबई से बाहर ना जाने की सलाह दी गई है। इस बीच कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सलमान खान की लाइफस्टाइल से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, भाईजान पर करोंड़ो की संपत्ति होने के बावजूद साधारण सी जिंदगी जीते हैं।

मुकेश छाबड़ा ने सलमान खान को लेकर किया खुलासा
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। सुपरहिट फिल्में देकर वह हर साल करोड़ों की कमाई करते हैं। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं जिसकी करोड़ों में कीमत है। लेकिन, इसके बावजूद सलमान खान को साधारण जिंदगी जीना पसंद है। डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रणवीर सिंह के चैट शो में इसका खुलासा किया और बताया कि, सलमान खान 1 BHK के घर में रहते हैं।

करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक फिर भी जीते हैं सिंपल लाइफ
'बजरंगी भाईजान' और 'ट्यूबलाइट' सहित सलमान की कई फिल्मों के लिए कास्टिंग कर चुके मुकेश छाबड़ा का कहना है कि वह सलमान को 10 साल से जानते हैं। लेकिन, वह यह देखकर हैरान हैं कि सलमान आज भी 1 BHK वाले फ्लैट में अपने परिवार वालों के साथ रहते हैं। जबकि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है।

सलमान खान को हर कोई करता है पसंद
'द रणवीर शो' को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'वह एकमात्र ऐसे इंसान हैं, जो आपकी मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। वह आपके सपोर्ट में हमेशा आगे रहते हैं। वह ईमानदार है और उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिलता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई उन्हें पसंद करता है। लेकिन स्टारडम होने के बावजूद सलमान खान एक साधारण सी जिंदगी जीना पसंद करते हैं।'

सलमान के घर में है सिर्फ एक सोफा
मुकेश छाबड़ा ने आगे सलमान खान की लाइफस्टाइल पर बात करते हुए कहा, 'बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान अभी भी खुद एक 1BHK अपार्टमेंट में रहते हैं और किसी भी तरह की लग्जरी को पसंद नहीं करते हैं। जिसमें एक सोफा, एक डाइनिंग टेबल, और एक छोटा सा हॉल हैं, जहां वह लोगों से बात करते हैं, एक छोटा जिम और एक कमरा है'।

साधारण जिंदगी जीना करते हैं पसंद
मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा कि, '30 साल के करियर में सलमान खान पर स्टारडम का दबाव रहा है। केवल उन पर ही नहीं ये दबाव आमिर खान और शाहरुख खान पर भी है। लेकिन, इसके बावजूद मैंने सलमान खान को आजतक बदलते हुए नहीं देखा। वह इसी तरह हमेशा से साधारण जीवन जीते हैं। इतना ही नहीं उन्हें ब्रांड पसंद नहीं है या वह महंगी चीजें खरीदना पसंद नहीं करते हैं'। आपको बता दें कि सलमान खान 2850 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications