Mukesh Chhabra Net Worth: कास्टिंग किंग मुकेश छाबड़ा की पीठ पर किसने खंजर घोंपा? खुद बताया, जानें कितने अमीर?
Mukesh Chhabra Net Worth: फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'The Traitors' में नजर आए, जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इस शो में 17 मासूमों और 3 गद्दारों के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला।
हालांकि, मुकेश को गद्दारों ने शो से बाहर कर दिया। लेकिन, शो के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी के 'असली गद्दार' का चौंकाने वाला खुलासा किया। आइए जानते हैं पूरी कहानी और मुकेश छाबड़ा की नेट वर्थ...

Who is Mukesh Chhabra Real Traitor: जिंदगी का असली गद्दार कौन?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश ने अपनी जिंदगी के उस दर्दनाक अनुभव को साझा किया, जिसने उन्हें धोखे का शिकार बनाया। उन्होंने बताया कि दिल बेचारा की शूटिंंग के दौरान उनके एक कास्टिंग असिस्टेंट ने उन्हें धोखा दिया। मुकेश ने कहा कि मैंने उस शख्स पर भरोसा किया और अपनी कंपनी की जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन, जब मैं वापस आया, उसने मेरा डेटा चुराकर अपनी कास्टिंग कंपनी शुरू कर ली। यह मेरे लिए पीठ में छुरा घोंपने जैसा था।
मुकेश ने शो से सीख का जिक्र करते हुए कहा, 'द ट्रेटर्स ने मुझे सिखाया कि किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। आप कभी नहीं जान सकते कि असली गद्दार कौन है।' उन्होंने यह भी बताया कि अगर उन्हें वाइल्डकार्ड एंट्री मिली तो वह शो में दोबारा जरूर जाएंगे, क्योंकि अब उन्हें गेम की समझ आ चुकी है।
Mukesh Chhabra Net Worth: कितने अमीर हैं मुकेश छाबड़ा?
मुकेश छाबड़ा का जन्म 27 मई 1980 को दिल्ली में हुआ। एक मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर, अभिनेता और निर्देशक हैं। मुकेश का एक घर मुंबई के जूहू तारा रोड और दिल्ली के पितापुरा रोहिणी में है। उनके पिता टीसी छाबड़ा सरकारी अधिकारी थे, जबकि मां कमला छाबड़ा का निधन अप्रैल 2023 में हुआ। उनके भाई सुदीप छाबड़ा और एक बहन भी हैं।
मुकेश ने 2006 में रंग दे बसंती में अभिनय किया और 2011 में ये फासले से कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर करियर शुरू किया। दिल बेचारा उनकी पहली निर्देशित फिल्म थी। उनकी नेट वर्थ 37.36 करोड़ रुपये है। इंस्टाग्राम पर उनके 6.9 लाख और X पर 2.17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
क्या है मुकेश का अगला कदम?
मुकेश के इस खुलासे ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। वह कास्टिंग की दुनिया में नए टैलेंट को मौका देने के लिए जाने जाते हैं और अब वह अपने अनुभवों से और सतर्क हो गए हैं। उनके इस बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।












Click it and Unblock the Notifications