Mufasa The Lion King का रिलीज हुआ हिंदी ट्रेलर, शाहरुख खान की आवाज सुन फैंस हुए एक्साइटेड

Mufasa The Lion King Trailer: मुफासा द लायन किंग का लंबे इंतजार के बाद हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक मिनट 56 सेकंड के इस ट्रेलर में शाहरुख़ ख़ान मुफासा के लिए अपनी आवाज़ देते हैं, जबकि उनके बेटे आर्यन ख़ान सिम्बा की आवाज़ में हैं। पूरे ट्रेलर में वॉयस कास्ट को नजरअंदाज करना मुश्किल है। खास बात ये है कि इस बार अबराम खान ने भी फिल्म में अपनी आवाज दी है।

ट्रेलर की शुरुआत टिमोन, पुंबा और अन्य जंगल के किरदारों के बीच मजेदार बातचीत से होती है, लेकिन छोटे अनाथ मुफासा को इस बातचीत के दौरान खुश नहीं दिखता। फिर वह एक और शेर के बच्चे, ताका से मिलता है। ताका के पिता उसे सलाह देते हैं कि वह "अवारा" मुफासा से दूर रहे, क्योंकि ताका का भाग्य अगले "महाराज" बनने का है।

Mufasa

मुफासा को अवारा जैसा शब्द सुनकर दुख हुआ और कहा, "मैं अवारा नहीं, मैं तो बस खो गया हूँ।" इसके बाद हम मुफासा और ताका के बीच बढ़ती दोस्ती देखते हैं। जल्द ही, सभी जानवर एक खास मिशन के लिए इकट्ठा होते हैं। अंत में, कोई बड़े हुए मुफासा से कहता है कि उसका समय अब आ गया है।

ट्रेलर में शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान और अबराम खान के बाद साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी अपनी आवाज दी है जो कि ट्रेलर को और ज्यादा मजेदार बना देगा। इससे पहले शाहरुख खान साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म द लॉयन किंग को भी अपनी आवाज दे चुके हैं। उस वक्त फिल्म को काफी पसंद किया गया था और ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

शाहरुख खान ने पहले एक बयान में कहा था, "मुफासा के पास एक अविश्वसनीय विरासत है और वह जंगल के परम राजा के रूप में खड़ा है, जो अपने बेटे सिम्बा को अपना ज्ञान प्रदान करता है। मैं एक पिता के रूप में उससे गहराई से जुड़ा हुआ हूं और मुफासा की यात्रा से भी मेल खाता हूं।" बता दें कि, मुफासा द लायन किंग 20 दिसंबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: 'Karan Arjun' को सता रहा हिरण का भूत! Shah Rukh रील में बोलकर आए, Salman ने रियल में शिकार कर डाला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+