वेलेंटाइन डे पर धनुष संग सात फेरे लेंगी मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैंने कभी नहीं'
वैलेंटाइन डे आते ही सोशल मीडिया पर एक 'शादी बम' फूटा। खबरें आईं कि मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष शादी करने जा रहे हैं। ये खबर आग की तरह फैल गई। फैंस ने तो मानो मंडप भी सजा लिया था, लेकिन अब मृणाल ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।
दरअसल, मृणाल इन दिनों अपनी फिल्म 'दो दीवाने शहर में' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 20 फरवरी को रिलीज हो रही है। सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ उनकी जोड़ी पहले ही चर्चा में है, लेकिन फिल्म से ज्यादा उनकी कथित शादी सुर्खियां बटोर रही थी। ऐसे में मृणाल ने 'गलाटा प्लस' को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, "मैं? नहीं! मुझे तो लग रहा है 14 फरवरी, 1 अप्रैल बन गया है। ये सब कहां से शुरू हुआ, मुझे नहीं पता। मुझे कोट किया गया, जबकि मैंने कुछ कहा ही नहीं। ये बहुत डरावना है।" मृणाल की इस बेबाक प्रतिक्रिया के दौरान सिद्धार्थ चतुर्वेदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
गौरतलब है कि दोनों के रिश्ते की चर्चाएं पिछले साल तेज हुई थीं। मृणाल, धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क' की रैप-अप पार्टी में दिखीं, तो फुसफुसाहट शुरू हो गई। फिर धनुष, मृणाल की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर पर नजर आए-बस, अफवाहों को पंख लग गए। हालांकि तब भी मृणाल ने साफ किया था कि धनुष को अजय देवगन ने आमंत्रित किया था। इसके बावजूद 2026 की शुरुआत में 14 फरवरी को शादी की तारीख तक वायरल हो गई। अब मृणाल ने आधिकारिक तौर पर इन खबरों को खारिज कर दिया है। साफ है, ना कोई रोका, ना कोई सगाई, ना कोई शादी।
वर्क फ्रंट पर मृणाल के पास फिल्मों की लाइन लगी है। 'दो दीवाने शहर में' के अलावा वह 'जवानी तो इश्क होना है', 'पूजा मेरी जान' और 'डकैट: अ लव स्टोरी' में नजर आएंगी। साथ ही, एटली की मेगा प्रोजेक्ट में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ उनकी संभावित एंट्री की भी चर्चा है।












Click it and Unblock the Notifications