Mrunal Thakur का इंटीमेट सीन्स को लेकर बड़ा बयान, टैलेंटेड होने के बाद भी क्यों छोड़ीं फिल्में? बताई बड़ी वजह
Mrunal Thakur on Intimate scenes: 'जर्सी' से लेकर 'सीता रामम' और 'हाय पापा' तक कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग के जरिए खुद को साबित करने वालीं मृणाल ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के बारे में ये बात तो फैंस बखूबी जानते हैं कि कैसे वे हर किरदार में रम सी जाती हैं। अपनी इस खूबी के चलते वे फैंस के दिलों पर राज भी करती हैं। हाल ही में मृणाल चर्चा में हैं।
मगर बताते चलें कि इस बार किसी फिल्म या फिर प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक ऐसे खुलासे को लेकर खबरों में हैं, जिसे सुनने के बाद फैंस भी एक बार को शॉक हो जाएंगे। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

मृणाल ठाकुर ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है कि उन्हें कई सारी फिल्में बस इसलिए रिजेक्ट करनी पड़ी थीं, क्योंकि उनके मां-बाप ने इस बात से इंकार किया था। इसकी वजह के बारे में उन्होंने बताया भी है।
इंटीमेट सीन को लेकर सामने आई ये बात
मृणाल ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि उनके पेरेंट्स की एक डिमांड थी और वो ये कि स्क्रीन पर इंटीमेट सीन नहीं करना है। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने अपने मां-बाप को समझाया कि वो सब उनके काम का हिस्सा है।
मृणाल का खुलासा
मृणाल ने इस बारे में आईदीवा से बात करते हुए कहा, 'मैं भी इंटीमेट सीन करने में कम्फर्टेबल नहीं थी। मैं बहुत डर जाती थी और फिल्मों को करने से मना कर देती थी। लेकिन मैं कब तक मना करती। एक पॉइंट आया जहां पर मुझे अपने पैरेंट्स को समझाना पड़ा। मैंने कहा पापा मैं उन सीन को करने से मना नहीं कर सकती क्योंकि ऐसा होता है। ये मेरी च्वाइस नहीं है।'
आखिर क्यों छोड़ी फिल्में?
इंटीमेट सीन्स पर और बात करते हुए मृणाल ने आगे कहा कि मैं फिल्मों में काम करने के लिए बेताब थी, लेकिन फिर मना कर देती क्योंकि उसमें किसिंग सीन थे। एक एक्टर होने के नाते आपको तैयार रहना पड़ता है क्योंकि वो सीन की डिमांड होती है। अगर आप कम्फर्टेबल नहीं हैं तो आप बोल सकते हो। आप बात कर सकते हो मगर मैं बस उस वजह से फिल्में छोड़ रही थी।












Click it and Unblock the Notifications