'बोलने से पहले पूछ लेना था', मलाइका अरोड़ा के मजाक से आगबबूला हुईं बहन अमृता अरोड़ा, शो में हुआ दोनों का झगड़ा

मलाइका अरोडा के शो मूविंग इन विद मलाइका में एक्ट्रेस ने बहन के मोटापे, लुक्स और उनके अमीर पति पर बात की थी। लेकिन बहन को उनका ये मजाक पसंद नहीं आया।

Moving In With Malaika: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले। लेकिन इस बार ने एक्ट्रेस ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ ऐसा मजाक कर दिया जिससे वह आग बबूला हो गई और उन्होंने मलाइका को चेतावनी तक दे डाली।

मलाइका का मजाक अमृता को नहीं आया पसंद

मलाइका का मजाक अमृता को नहीं आया पसंद

दरअसल, 'मूविंग इन विद मलाइका' में मलाइका अरोड़ा को अपनी बहन अमृता अरोड़ा पर मजाक करना भारी पड़ गया। हाल में मलाइका ने एक स्टैंडअप कॉमेडी एक्ट किया था। इस एक्ट के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा के मोटापे, लुक्स और उनके अमीर पति पर टिप्पणी की। लेकिन अमृता ने बाद में अपनी बहन को साफ किया कि, उन्हें ये मजाक पसंद नहीं आया।

शो में ही भिड़ गईं दोनों बहनें

शो में ही भिड़ गईं दोनों बहनें

हाल ही में अमृता अरोड़ा माँ जॉयसी के साथ मलाइका के घर लंच के लिए पहुंची थीं। इस मौके पर बेटे अरहान खान ने अपनी मौसी अमृता अरोड़ा के साथ खूब मस्ती की। दोनों एक दूसरे को चिढ़ाते हुए नजर आए। इस दौरान अमृता ने मलाइका के स्टैंडअप कॉमेडी का मुद्दा उठाया और कहा कि, "मैंने उस दिन कुछ नहीं कहा, लेकिन तुम्हें उस मजाक के बारे में थोड़ा सोचना चाहिए था'।

अमृता ने मलाइका के जोक्स पर कही ये बात

अमृता ने मलाइका के जोक्स पर कही ये बात

अमृता अरोड़ा ने आगे कहा कि, आपने हर समय उस वक्त मुझ पर मजाक किया मैंने कुछ भी नहीं कहा। मेरे बड़े साइज़ के कपड़े पहनने से लेकर कुछ भी आप मुझे अभी फोन कह सकते थे, और मुझसे पूछ सकते थे कि क्या मैं इस तरह का मजाक करके ठीक कर रही हूं।' इस दौरान मलाइका ने बहन को समझाया और कहा कि, जब भी स्टैंडप करते हो तो वो ऐसा ही होता है।

मलाइका ने अमृता पर किए थे ऐसे कमेंट

अमृता अरोड़ा ने मलाइका अरोड़ा की बात का जवाब देते हुए आगे कहा कि, 'तो स्टैंड-अप पर, आप किसी को भी बस के नीचे फेंक सकते हैं? मैं पांच ऐसे उदाहरण दे सकती हूं जो आपने मेरे बारे में बात करते हुए कहा। आप अपनी जगह सही थे और मैंने आपको आपका खास पल जीने दिया। मैंने आपके उस खास वक्त को ख़राब करना सही नहीं समझा। लेकिन, मुझे लगता है कि कुछ चीजें हैं जो आपको वास्तव में लोगों से पूछनी चाहिए और इसे उनके द्वारा चलाएं।'

अमृता के हैं 2 बच्चे

बता दें कि, अमृता ने शकील लड़क से शादी की है। वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। जिनका नाम रयान लद्दाख और अज़ान लद्दाख है। मलाइका इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अरहान मलाइका और उनके पूर्व पति अभिनेता अरबाज खान के बेटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+