Video:'आप कोच अच्छे हो, आदमी सुअर हो', आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज
Sitare Zameen Par Trailer & Release Date: 2007 की सुपरहिट 'तारे ज़मीन पर' का स्पिरिचुअल सीक्वल है 'सितारे ज़मीन पर' आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मजेदार पोस्टर रिलीज़ के बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया है, जो प्यार, हंसी और खुशी से भरपूर है। इस बार आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच के रूप में नजर आएंगे, जो इंटेलेक्चुअली डिसेबल्ड बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं।
पूरे ट्रेलर में हंसी-मजाक और मस्ती भरे सीन भी हैं। खास बात यह है कि आमिर खान प्रोडक्शंस इस फिल्म से 10 नए चेहरों को लॉन्च कर रहा है, जिनमें अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं।

'सितारे ज़मीन पर' का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है, जो 'शुभ मंगल सावधान' जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। उन्होंने स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती पर बनी बायोपिक ऑन अ क्वेस्ट' भी बनाई थी, जो चिन्मया मिशन की शुरुआत की प्रेरणा बने थे। प्रसन्ना अपनी अलग सोच और दिलचस्प कहानियों के लिए जाने जाते हैं।
यहां देखें ट्रेलर...
'सितारे ज़मीन पर' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है, जो भारत के सबसे सफल प्रोडक्शन हाउस में से एक है। इस बैनर ने 'लापता लेडीज़', 'दंगल', 'तारे ज़मीन पर', 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'लगान' जैसी कई बेहतरीन और यादगार फिल्में दी हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे ज़मीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। डिव्य निधि शर्मा ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित के साथ रवि भगचंदका ने प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications