Movie Review: प्रकृति, आस्था और सत्ता के अंधे गलियारों का रहस्य, जाने कैसी है 'द सीक्रेट ऑफ देवकाली'

फिल्म रिव्यू: द सीक्रेट ऑफ देवकाली
कलाकार: नीरज चौहान, महेश मांजरेकर, संजय मिश्रा, ज़रीना वहाब, प्रशांत नारायणन
निर्देशक: नीरज चौहान
रेटिंग: 3 स्टार्स

Movie Review The Secret of Devakali: 'द सीक्रेट ऑफ देवकाली' एक ऐसी फिल्म है जो जंगल और गांव की पृष्ठभूमि में प्रकृति के गूढ़ रहस्यों, नियम, अटूट आस्था और सत्ता के भ्रष्ट इरादों की एक जटिल कहानी गढ़ती है। नीरज चौहान का निर्देशन इस रहस्यमय गाथा को पर्दे पर जीवंत करता है, जिसमें महेश मांजरेकर, संजय मिश्रा, जरीना वहाब, प्रशांत नारायणन जैसे अनुभवी और नीरज चौहान, अनुष्का चौहान, भूमिका गुरुंग जैसे युवा कलाकारों का शानदार अभिनय देखने को मिलता है। 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाने का वादा करती है।

Movie Review The Secret of Devakali

देवकाली गांव, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सदियों पुरानी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां क्रिंग और परियार नाम के दो समुदाय रहते हैं। लेकिन इस गांव की शांति में खलल तब पड़ता है जब गाँव के शक्तिशाली मुखिया दिनकर आचार्य का पुत्र हेमंत आचार्य (महेश मांजरेकर) अपने निहित स्वार्थों के लिए परियार समुदाय का विभाजन कर देता है। एक समूह, जो अहिंसा में विश्वास रखता है और देवी काली को अपना रक्षक मानता है, गाँव में ही रहता है, जबकि दूसरे समूह पर वन्यजीवों के शिकार का आरोप है और इसी कुकृत्य के लिए उन्हें गाँव से निष्कासित कर दिया जाता है। हेमंत, निष्कासित हिंसक गुट के साथ मिलकर गांव के शांतिप्रिय समुदाय पर अत्याचार करता है। ऐसे मुश्किल समय में, अहिंसक समुदाय की देवी काली में आस्था ही उनकी एकमात्र उम्मीद है, और उन्हें कई बार इस बात का अनुभव भी होता है कि कोई अलौकिक शक्ति उनकी रक्षा कर रही है। माधव (नीरज चौहान), एक साधारण ग्रामीण, इस रहस्यमय चक्र को तोड़ने और सच्चाई को सामने लाने का जरिया बनता है। क्या माधव देवकाली को हेमंत के कुकृत्यों और उसके हिंसक सहयोगियों से बचा पाएगा? यह जानने के लिए 'द सीक्रेट ऑफ देवकाली' के रहस्यमय गलियारों में झांकना होगा।

नीरज चौहान ने माधव के किरदार को संजीदगी और गहराई से निभाया है। उनके किरदार के विभिन्न रूपों को उन्होंने कुशलतापूर्वक पर्दे पर दर्शाया है। भूमिका गुरुंग ने मुद्रा की भूमिका को बखूबी निभाया है। उनकी सहजता और ऊर्जा किरदार को सशक्त और विश्वसनीय बनाती है। संजय मिश्रा, महेश मांजरेकर और ज़रीना वहाब जैसे अनुभवी कलाकारों ने अपने किरदारों में जान डाल दी है। उनकी उपस्थिति कहानी को और अधिक प्रभावशाली बनाती है। महेश मांजरेकर का नकारात्मक किरदार विशेष रूप से उल्लेखनीय है। प्रशांत नारायणन ने पुलिस अधिकारी की अपनी विशिष्ट शैली में एक यादगार भूमिका निभाई है। उनका किरदार कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ लाता है। कुल मिलाकर, फिल्म के सभी कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं के साथ पूरा न्याय किया है।

नेहा सोनी की कहानी काफी रहस्यमयी है और सामाजिक संदेश लिए हुए है। नीरज चौहान का निर्देशन कहानी को आकर्षक ढंग से परदे पर प्रस्तुत करने में सफल है और दर्शकों को अंत तक उत्सुक बनाए रखता है। फिल्म में ग्रामीण परिवेश और स्थानीय संस्कृति को बारीकी से दर्शाया गया है, जो इसे विश्वसनीय बनाता है। लेखक और निर्देशक दोनों ने मिलकर एक ऐसी फिल्म बनाई है जो मनोरंजन के साथ-साथ विचार करने पर भी मजबूर करती है।

'द सीक्रेट ऑफ देवकाली' एक ऐसी फिल्म है जो हमें प्रकृति की शक्ति और उसके साथ संतुलन बनाए रखने के महत्व को याद दिलाती है। यह आस्था और अंधविश्वास के बीच की महीन रेखा को भी दर्शाती है। फिल्म यह संदेश देती है कि सत्ता का दुरुपयोग और प्रकृति का शोषण अंततः विनाशकारी ही होता है। सनातन धर्म में प्रकृति की पूजा के महत्व को भी फिल्म खूबसूरती से रेखांकित करती है। यह फिल्म आज के समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सबक है, जो प्रकृति को केवल एक संसाधन के रूप में देखता है। 'द सीक्रेट ऑफ देवकाली' एक मनोरंजक होने के साथ ही एक वैचारिक फिल्म भी है जो दर्शकों को जरूर देखनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+