मौसमी चटर्जी ने कपिल शर्मा को लगाई जबरदस्त डांट, डर कर कृष्णा अभिषेक ने जोड़ लिए हाथ और फिर....
Moushumi Chatterjee The Kapil Sharma: टीवी का फेमस कॉमेडी रिएलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बार शो के अपकमिंग एपिसोड में हिंदी सिनेमाकी फेमस एक्ट्रेस रीना रॉय और मौसमी चटर्जी मेहमान बनकर आने वाली हैं। दोनों एक्ट्रेसेस शो पर कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती करती हैं।
प्रोमो वीडियो में दिखाय गया है कि रीना रॉय और मौसमी चटर्जी को देखते ही बच्चा यादव यानी कीकू शारदा अपने स्क्रिप्ट की लाइनें तक भूल जाते हैं। वहीं कृष्णा अभिषेक भी मौसमी चटर्जी के सामने हाथ जोड़ने लगते हैं। फिर सबके सआथ ऐसी हंसी के ठहाके छूटते हैं कि खत्म होने का नाम नहीं लेते। वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट कपिल शर्मा सेट पर देर से आने के लिए मौसमी चटर्जी से डांट खाते हैं।

मौसमी चटर्जी ने कपिल शर्मा को लगाई डांट
वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी से कहते हैं कि उनकी बातें बड़ी मजेदार हैं। इस पर मौसमी चटर्जी अपने अंदाज में उन्हें प्यार से फटकारती भी हैं। वह कहती हैं- क्योंकि आपको बहुत फरसत मिल रहा है ना। कपिल शर्मा आए लेट और फिर जब हम पूछ रहे हैं कि भाई वो किधर हैं तो बोल रहे हैं कि वो पढ़ रहे हैं। मैंने कहा कि आर्टिस्ट तो हमलोग हैं, वो क्या पढ़ेंगे। इस पर कपिल शर्मा की बोलती बंद हो जाती है।
कीकू शारदा भूल गए अपनी लाइन
सिर्फ कपिल शर्मा ही नहीं, मौसमी चटर्जी चटर्जी की डांट सनकर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की भी बोलती बंद हो जाती है। कीकू अपना एक्ट कर रहे होते हैं और इस दौरान वह कहते हैं कि क्या वह टेबल पर रखा एक केला ले सकते हैं। इस पर मौसमी चटर्जी कहती हैं- ले लो ना, ये भालू के लिए ही है। कीकू को इस पर खुद हंसी आ जाती है, वह चुपचाप खड़े हो जाते हैं और कहते हैं कि वह अपनी आगे की लाइनें भूल गए हैं।
कृष्णा अभिषेक ने जोड़ लिए हाथ
इसके बाद फ्रेम में कृष्णा अभिषेक की एंट्री होती है। वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जितेंद्र के गेटअप में स्टेज पर आते हैं। मौसमी चटर्जी उन पर बरसने लगती हैं। वह कृष्णा की हर बात का ऐसा जवाब देती हैं कि वह भी आखिर में एक्ट्रेस के सामने हाथ जोड़ लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications