मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियर की गोद में बैठकर दिया ऐसा पोज, फोटो देख लोग बोले- बेचारे की टांग....
Mouni Roy Troll: मौनी रॉय ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमे वह अपने पति की गोद में बैठी हुई हैं और रोमांटिक पोज दे रही हैं।

Mouni Roy Troll: टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में अपना जादू चलाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है। गत 27 जनवरी 2022 को मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की थी। शादी के बाद मौनी रॉय फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की सबने तारीफ की थी। मौनी रॉय अच्छी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए वह अपनी अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज में वह कभी अकेले नजर आती हैं तो कभी अपने पति और दोस्तों के साथ दिखाई देती हैं। इसी कड़ी में मौनी रॉय ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे लेकर इस बार लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

मौनी रॉय ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
आपको बता दें कि मौनी रॉय ने अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर पति के साथ अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। मौनी रॉय इस तस्वीर में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मौनी अपने पति सूरज नांबियार के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं। लेकिन इस फोटो को लेकर मौनी रॉय को खूब ट्रोल किया जा रहा है।
पति की गोद में बैठीं नजर आईं मौनी रॉय
मौनी रॉय ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमे वह अपने पति की गोद में बैठी हुई हैं और रोमांटिक पोज दे रही हैं। ऐसे में इस फोटो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है। सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार इस तरह की तस्वीरें माहौल को खराब कर देती हैं।
लोगों ने उड़ाया मौनी और उनके पति का मजाक
मौनी रॉय ने इस फोटो में ब्लैक एंड वाइट लाइनिंग शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। वहीं पति सूरज नांबियार ने बेज कलर के पैंट के साथ ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट को टीम अप किया है। दोनों कैमरे की ओर देखते हुए जबरदस्त अंदाज में पोज दे रहे हैं। एक तरफ जहां मौनी रॉय के फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इस फोटो के चलते मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार का मजाक उड़ा रहे हैं।
लोगों ने कहा- पति की टांग टूट रही होगी
लोग मौनी रॉय की इस तस्वीर पर जमकर फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। मौनी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- ये क्या है? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- कोई और जगह नहीं मिली बैठने को। वहीं एक और यूजर ने मौनी और उनके पति सूरज की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- बेचारे की टांग टूट रही होगी।
भगवान कृष्ण और राधा मां की पूजा
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति सूरज नांबियार के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने एक नोट भी शेयर किया है। अपनी पहली सालगिरह पर मौनी रॉय और सूरज नांबियार राधा कृष्ण मंदिर गए थे। इस दौरान दोनों ने भगवान कृष्ण और राधा मां की पूजा की थी।












Click it and Unblock the Notifications