Sajid Khan Demise: सिनेमा जगत से बुरी खबर, मशहूर अभिनेता साजिद खान का हुआ निधन, जानें क्या थी मौत की वजह
Sajid Khan Demise: फिल्म जगत से एक बुरी खबर आई है। फिल्म मदर इंडिया में संजय दत्त की बचपन की भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता साजिद खान का निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर की जंग लड़ रहे थे लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर ये जंग हार गए और 70 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
आपको बता दें कि, साजिद खान का निधन 22 दिसंबर को हो गया था लेकिन इसकी जानकारी अब दी गई। साजिद खान के इकलौते बेटे समीर ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि 'वह कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनकी निधन 22 दिसंबर को हो गया था। वह कुछ समय से फिल्मों में एक्टिव नहीं थे और ज्यादातर समाज-सेवा में लगे हुए थे।'

साजिद खान के बेटे ने यह भी कहा कि, 'मेरे पिता को राजकुमार पीतांबर राणा और सुनीता पीतांबर ने गोद लिया था और फिल्म मेकर मेहबूब खान ने उनकी परवरिश की थी। वह अक्सर केरल आते रहते थे। इस दौरान उन्हें कोई अच्छा लगा और उन्होंने दोबारा शादी करने का फैसला किया।'
बता दें कि, साजिद खान ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने फिल्म मदर इंडिया के अलावा 'माया' और 'द सिंगिंग फिलीपिना' से भी लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने अमेरिकी टीवी शो 'द बिग वैली' के एक एपिसोड में गेस्ट भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह म्यूजिक शो 'इट्स हैपनिंग' में जज बने थे। एक्टर का केरल के अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम टाउन जुमा मस्जिद में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications