Monalisa Viral Video: मोनालिसा के वीडियो ने काटा बवाल, कहा- 'चेहरा क्या देखते हो दिल में उतर कर....'
Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में नजर आईं नीले आंखों वाली मोनालिसा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस लड़की की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहा है।
मोनालिसा के जानदार रील्स
मोनालिसा ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं महाकुंभ में वायरल होने के बाद से ही मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से वह इंस्टाग्राम पर ताबड़तोड़ रील्स बना रही हैं और उन्हें अपने फैंस के लिए शेयर कर रही हैं।

फिल्म में नजर आएंगी वायरल गर्ल मोनालिसा
मोनालिसा को बॉलीवुड की फिल्म का ऑफर भी मिल गया है। वह जल्द ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरीज ऑफ मणिपुर' में नजर आएंगी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर न केवल मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं बल्कि उनकी पढ़ाई भी करवा रहे हैं।
एक्सप्रेशन के मामले में पकड़ बना रही हैं मोनालिसा
आपको बता दें कि वायरल गर्ल मोनालिसा अब पढ़ना-लिखना सीख रही हैं और साथ ही साथ एक्टिंग और डांस क्लासेस भी कर रही हैं। मोनालिसा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वीडियो रील्स शेयर करती रहती हैं। वह एक्टिंग और एक्सप्रेशन के मामले में धीरे-धीरे अपनी पकड़ बना रही हैं।
'चेहरा क्या देखते हो दिल में उतर कर देखो ना...'
मोनालिसा ने हाल ही में 90 के दशक के एक हिट गाने पर रील बनाई है। आशा भोसले और कुमार सानू का पॉपुलर गाना 'चेहरा क्या देखते हो दिल में उतर कर देखो ना...' पर मोनालिसा के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। गाने पर मोनालिसा के हाव-भाव देखकर फैंस खुश हो गए हैं। लोग मोनालिसा के इस लेटेस्ट वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
मुंबई शिफ्ट हो गई हैं मोनालिसा
जानकारी के अनुसार मोनलिसा कभी समंदर किनारे डांस करती नजर आ रही हैं तो कभी घर पर ही परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मोनालिसा इन दिनों अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई हैं और फिल्म के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications