Monalisa: बीच पर डांस नहीं, अब महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने किया कुछ ऐसा, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो, दिखा ये सब

Monalisa: महाकुंभ 2025 के मेले में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से खूब वायरल हुई थी। नीले आंखों वाली मोनालिसा के वीडियोज और तस्वीरों पर लोग फिदा हो गए थे। उसके बाद से ही मोनालिसा के गॉर्जियस लुक ने इंटरनेट पर हंगामा मचा रखा है।

मोनालिसा की खूबसूरती की हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर हर कोई मोनालिसा की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। मोनालिसा की किस्मत भी इतनी अच्छी है कि लोग न सिर्फ उनके दीवाने हो गए हैं बल्कि उन्हें बॉलीवुड से फिल्म का ऑफर भी मिल गया है।

Monalisa

बदल गया है मोनालिसा का लुक

फिलहाल महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का लुक अब पूरी तरह से बदल चुका है। इस समय उनके मेकओवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कुछ घंटों में ही मिलियन में व्यूज मिल गए हैं।

मोनालिसा का मेकओवर वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में मोनालिसा तैयार होती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड कलर का सूट पहना हुआ है और गले में बहुत सारी माला भी पहनी हुई हैं। मेकअप में मोनालिसा बहुत ही प्यारी लग रही हैं और उन्हें फूलों का टियारा भी पहनाया हुआ है।

वीडियो को मिले 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज

मोनालिसा की स्माइल देखकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं। लोग इस मेकओवर वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की मानें तो वह हंसते हुए बहुत ही क्यूट लग रही हैं। जानकारी के अनुसार मोनालिसा के इस वीडियो को अब तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं उनके इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक भी किया है।

मोनालिसा को मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर

-आपको बता दें कि मोनालिसा न तो पढ़ी लिखी हैं और न ही वह किसी बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनकी नीली आंखों की वजह से वह रातों रात पॉपुलर हो गई हैं। यही वजह कि मोनालिसा को फिल्म का ऑफर भी मिल चुका है।

-बताया जा रहा है कि मोनालिसा को 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म का ऑफर देने के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के घर गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+