Monalisa की ये तस्वीरें दिल की धड़कनें तेज कर देंगी, बदला पुरा हुलिया, 'ऐसी' फोटोज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
Monalisa: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने आईं मोनालिसा भोसले अचानक सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं। उनकी कजरारी आंखें और मासूम मुस्कान ने देखते ही देखते हर किसी का दिल जीत लिया।
रातों-रात पॉपुलर हुईं मोनालिसा
साधारण लड़की से रातों-रात पॉपुलर हुईं मोनालिसा की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। आज उनकी पहचान सिर्फ महाकुंभ की वायरल गर्ल तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वह सोशल मीडिया पर एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं।

लेटेस्ट फोटोज से बढ़ी फैन फॉलोइंग
-हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इन फोटोज में वह बेहद खूबसूरत और एलीगेंट लग रही हैं। उन्होंने पीच कलर का हेवी गोल्डन वर्क वाला सूट पहना है।
-सटल मेकअप, सॉफ्ट कर्ल्स में खुले बाल, हाथों में चूड़ियां और स्टाइलिश ज्वैलरी मोनालिसा के लुक को और भी खास बना रहे हैं। मोनालिसा का ये पारंपरिक लेकिन मॉडर्न टच वाला अंदाज फैंस के दिलों पर छा गया है। लोग उनके दीवाने हो रहे हैं।
मुस्कान और कजरारी आंखों ने जीता दिल
मोनालिसा की कजरारी आंखें और प्यारी मुस्कान उनकी सबसे बड़ी खूबी है। फैंस का कहना है कि उनकी तस्वीरें देखते ही चेहरा खिल उठता है। चाहे वे कैमरे में कैजुअल पोज दें या ट्रेडिशनल आउटफिट में सजें, उनकी हर अदाएं इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती हैं।
मोनालिसा का सोशल मीडिया जलवा
महाकुंभ से वायरल होने के बाद मोनालिसा ने लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है। देखते ही देखते उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में पहुंच गई। इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट्स पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं। कई फैशन ब्रांड्स भी अब उन्हें प्रमोशन ऑफर कर रहे हैं।
कहां से आती हैं मोनालिसा?
जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा भोसले मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली हैं। वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। महाकुंभ के दौरान वह परिवार के साथ इलाहाबाद (प्रयागराज) आई थीं और यहीं पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। इसके बाद से ही मोनालिसा चर्चा में आ गईं और उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।
वायरल गर्ल से फैशन आइकॉन तक का सफर
-जहां शुरुआत में लोग उन्हें सिर्फ महाकुंभ वाली लड़की कहकर पहचानते थे, वहीं आज मोनालिसा को लोग एक फैशन आइकॉन मानने लगे हैं। उनकी स्टाइलिंग सेंस, ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों लुक्स में उनकी खूबसूरती और उनका कॉन्फिडेंस फैंस को बेहद पसंद आता है।
-मोनालिसा भोसले ने साबित कर दिया है कि अगर आपमें टैलेंट और यूनिक पर्सनैलिटी है, तो सोशल मीडिया आपको भी स्टार बना सकता है। महाकुंभ से वायरल होने वाली ये साधारण लड़की आज एक बड़ा नाम बन चुकी है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखकर साफ है कि मोनालिसा का चार्म अभी लंबे समय तक इंटरनेट पर छाया रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications