क्या 'महादेव' फेम एक्टर Mohit Raina हुए अपनी पत्नी से अलग? शादी की सभी तस्वीरें की डिलीट

देवों के देव महादेव फेम एक्टर मोहित रैना ने इंस्टाग्राम से अपनी पत्नी संग फोटोज डिलीट कर दी हैं। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, दोनों तलाक लेने वाले हैं।

Mohit Raina: बॉलीवुड और मशहूर टीवी एक्टर मोहित रैना बड़े सितारों में से एक हैं। उन्हें मशहूर टीवी शो देवों के देव महादेव की वजह से जाना जाता है। लेकिन इन दिनों एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हैं। खबर है कि, मोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम से पत्नी अदिति शर्मा के साथ की फोटोज डिलीट कर दी। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि, दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

मोहित रैना ने डिलीट की शादी की तस्वीरें

मोहित रैना ने डिलीट की शादी की तस्वीरें

मशहूर टीवी शो देवों के देव महादेव मोहित रैना की शादी अदिति शर्मा से साल 2022 की शुरूआत में हुई थी। लेकिन पिछले लंबे वक्त से दोनों के अलग होने की लगातार खबरें आ रही हैं। लेकिन अब मोहित रैना के सोशल मीडिया को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि, उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं है।

पत्नी को किया इंस्टा से अनफॉलो

पत्नी को किया इंस्टा से अनफॉलो

दरअसल, मोहित रैना ने अपनी पत्नी के साथ फोटो डिलीट करके तलाक की अफवाह को हवा दी है। एक्टर के इंस्टाग्राम में अब उनकी पत्नी के साथ एक भी फोटो नजर नहीं आ रही है। इतना ही नहीं मोहित ने पत्नी के साथ जो भी खास पल बिताए थे उन सभी की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी है। यही नहीं, दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं कर रहे हैं।

पर्सनल लाइफ में परेशान हैं एक्टर

पर्सनल लाइफ में परेशान हैं एक्टर

इन फोटोज को डिलीट करने के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि, मोहित रैना अपनी पर्सनल लाइफ में काफी परेशान हैं और अब उन्होंने पत्नी से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। हालांकि एक्टर की तरफ से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

साल 2022 में की थी गुपचुप शादी

साल 2022 में की थी गुपचुप शादी

आपको बता दें कि, मोहित रैना और अदिति शर्मा ने इसी साल 1 जनवरी 2022 को शादी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। हालांकि दोनों की शादी गुपचुप तरीके से हुई थी।

मोहित जल्द करेंगे अनाउंसमेट

मोहित रैना उन एक्टर्स में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। लेकिन अब इंस्टाग्राम से डिलीट की हुई तस्वीरों ने उनके तलाक की अफवाहों को और भी ज्यादा हवा दे दी है। खबर ये भी है कि, दोनों ने ना सिर्फ सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट किए बल्कि एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। ऐसे में इस तलाक की अफवाह की सच्चाई जानने में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+