मिथुन चक्रवर्ती की एक्स पत्नी की हुई मौत, अमेरिका में ली अंतिम सांस, चार महीने में ही हो गया था तलाक

Helena Luke Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की एक्स पत्नी हेलेना ल्यूक अब इस दुनिया में नहीं रहीं। बीते दिन 3 नवंबर को उन्होंने अमेरिका में आखिरी सांस ली।

मशहूर डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए हेलेना ल्यूक के निधन की खबर दी। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब चल रही थी लेकिन बावजूद इसके उन्होंने डॉक्टर पर अपना चेक नहीं कराया ऐसे में उनकी हालत और ज्यादा खराब होती गई।

Mithun Chakraborty

बता दें कि, हेलेना ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। हेलेना ने 1980 में पहली बॉलीवुड फिल्म 'जुदाई' में काम किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द में काम कर फैंस के दिलों में राज किया। इसके अलावा वे 'दो गुलाब', 'आओ प्यार करें' और 'भाई आखिर भाई होता है' जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

हेलेना का सफर बॉलीवुड में ज्यादा समय तक नहीं रहा और उन्होंने बहुत कम वक्त में फिल्मों से दूरी बना ली थी। इसके बाद उनकी जिंदगी में मिथुन चक्रवर्ती चक्रवर्ती की एंट्री हुई और दोनों एक दूसरे के करीब आए थे और कपल ने 1979 में शादी भी कर ली। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और कपल अलग हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना का शादी के चार महीने बाद ही तलाक हो गया था। हेलेना ने बताया था कि मिथुन उन्हें काफी कंट्रोल करने की कोशिश करते थे और शादी होने के बाद दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं था। कहा जाता है कि हेलेना से शादी से पहले मिथुन का अफेयर एक्ट्रेस सारिका के साथ था। लेकिन उनसे ब्रेकअप होने के बाद एक्टर ने हेलेना से शादी कर ली थी। हेलेना से अलग होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने योगिता बाली से शादी कर ली थी।

ये भी पढ़ें: Mithun Chakraborty ने इंडस्ट्री में ऐसे जमाई अपनी धाक, बेहद इंस्पिरेशनल है एक्टर की जर्नी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+