Mithun Chakraborty ने इंडस्ट्री में ऐसे जमाई अपनी धाक, बेहद इंस्पिरेशनल है एक्टर की जर्नी
Mithun Chakraborty; लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का इंडस्ट्री में सिक्का चलता रहा है। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं। अब एक्टर को 8 अक्तूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मिथुन चक्रवर्ती एक ऐसे महान एक्टर हैं, जिनकी जर्नी काफी इंस्पिरेशनल रही है।
करियर में की एक से बढ़कर फिल्में
अपने करियर में मिथुन दा ने कई सुपरहिट फिल्में देकर फैंस को एंटरटेन किया है। मिथुन दा पेशे से एक्टर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन हैं। अपने करियर में उन्होंने 350 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। उन्होंने न सिर्फ हिंदी बल्कि बंगाली, तमिल, भोजपुरी , तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

करियर की सबसे बड़ी फिल्म
मिथुन दा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म एक भोजपुरी फिल्म को माना जाता है। भोले शंकर नाम की इस फिल्म में मिथुन दा नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने टीवी पर भी अपनी धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 74 साल की उम्र में भी मिथुन चक्रवर्ती फिल्मों में एक्टिव हैं।
सिर्फ 4 महीने चला था रिश्ता
मिथुन दा की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो एक्टर ने साल 1979 में अभिनेत्री हेलेना ल्यूक संग शादी की थी। मगर रिश्ता सिर्फ 4 महीने तक चला। तलाक के बाद मिथुन की जिंदगी में एक्ट्रेस योगिता बाली भी आईं। दोनों फिर शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के 4 बच्चे हैं। मिथु चक्रवर्ती और योगिता की एक एक गोदी ली हुई बेटी दिशानी चक्रवर्ती भी है।
योगिता के लिये आसान नहीं थी शादी
बताते चलें कि मिथुन चक्रवर्ती और योगिता की शादी से उनके माता-पिता खुश नहीं थे। उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं था कि योगिता घर की अच्छी बहू बन पाएंगी। मगर बाद में योगिता को उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पसंद कर ही लिया। योगिता की ये शादी दूसरी थी मगर ये शादी उनके लिये जरा सी भी आसान नहीं थी। साल 1976 में योगिती की किशोर कुमार से शादी हुई थी मगर शादी के 3 साल के बाद दोनों अलग हो गए।
किशोर कुमार के साथ शादी में रहते ही योगिता का मिथुन दा से अफेयर चल पड़ा। किशोर कुमार को इस बात का पता चला तो वे भड़क उठे। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती की किसी भी फिल्म में गाने से साफ इंकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications