MI BO Collection Day 2: दूसरे दिन भी टॉम क्रूज की बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग, देखिए कलेक्शन
Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Day 2: टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल को भारत में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। दर्शक को जिस तरह से फिल्म का इंतजार था। उस तरह उन्होंने रिस्पॉन्स भी दिया। सिनेमाघर के मालिकों को भी फिल्म की रिलीज का इंतजार था। कोविड के बाद वो अभी तक नुकसान से उभर नहीं पाए हैं। इसलिए उन्हें टॉम क्रूज की फिल्म से उम्मीदें हैं।
sacnilk.com के मुताबिक 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' ने दूसरे दिन 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, पहले दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये (इंग्लिश में 11 करोड़ रुपये और हिंदी में 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की ) की कमाई कमाई है। फिल्म का कुल कलेक्शन 33 करोड़ रुपये हो गया है।

बता दें, अमेरिका से 6 दिन पहले भारत में रिलीज हुई है। ये फिल्म अमेरिका में 23 मई को रिलीज होगी। 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' का इंतजार भारत में बड़ी भी बेसब्री से हो रहा था। टॉम की इस फिल्म फ्रैंचाइज का सातवां पार्ट 2023 जुलाई में रिलीज हुआ था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा कर खूब कमाई की। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 120 करोड़ रुपये कमाए थे। जिससे कई सिनेमाघर फिर से उठ खड़े हुए थे।
इस बार ईथन हंट का मुकाबला AI से होने जा रहा है। पिछले पार्ट में कहानी जहां खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होती है। AI दुनियाभर के डिजिटल सिस्टम को खत्म कर रहा है। इससे दुनिया को बचाने के लिए ईथन लड़ता है। यही मोटा माटी इस पार्ट की कहानी है। लेकिन इन सबके बीच टॉम हैरतअंगेज स्टंट भी करते नजर आएंगे। जो दर्शकों को एक खास एक्सपीरिएंस देता है। यही वजह भी है कि टॉम की फिल्मों को भारतीय दर्शक भी पसंद करते हैं। इस बार फिल्म में टॉम क्रूज (Tom Cruise) के अलावा हैली एटवेल, विंग रहाम्स, साइमन पेग और एंजेला बैसेट जैसे एक्टर्स हैं। इसे क्रिस्टोफर मैकक्वैरी ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने इस फ्रैंचाइज के चार पार्ट डायरेक्ट किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications