Miss World 2024: कौन हैं मिस वर्ल्ड की भारतीय दावेदार सिनी शेट्टी? जानें उनके बारे में सबकुछ
Sini Shetty at Miss World 2024: 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट कॉम्पिटिशन का फिनाले आज यानी 9 मार्च 2024 को होने वाला है। पूरे 28 साल बाद भारत इस ब्यूटी पेंजेट की मेजबानी कर रहा है। अब से कुछ ही घंटों बाद मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले शुरू होगा। इस ग्रैंड फिनाले में सिनी शेट्टी भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।
कौन हैं सिनी शेट्टी
मिस वर्ल्ड 2024 फिनाले से पहले मुंबई में आयोजित टैलेंट कंपटीशन राउंड में सिनी शेट्टी को टॉप 23 कटेस्टेंट्स की लिस्ट में चुना गया था। इससे पहले सिनी शेट्टी साल 2022 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। फिलहाल वह 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

कर्नाटक की रहने वाली हैं सिनी शेट्टी
सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनका जन्म साल 2001 में मुंबई में हुआ था। सिनी शेट्टी ने अकाउंट और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूर की है। इतना ही नहीं सिनी ने चार्टेड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई भी की है।
ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं सिनी शेट्टी
जानकारी के अनुसार सिनी शेट्टी को पढ़ाई के साथ-साथ क्लासिकल डांस में भी महारत हासिल है। सिनी शेट्टी को भरतनाट्यम डांस करना काफी पसंद है। 4 साल की उम्र से ही सिनी ने भरतनाट्यम डांस की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। इसके बाद 14 साल की उम्र में सिनी ने अपना पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया था।
सिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव
आपको बता दें कि भारत की रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। अगर सिनी शेट्टी ये खिताब जीतती हैं तो वह भारत की 7वीं मिस वर्ल्ड होंगी। सिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वेकेशन वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications