Miss Universe हरनाज संधू ने दिया बढ़ते वजन पर जवाब, जानिए क्या कहा?
Miss Universe हरनाज संधू ने दिया बढ़ते वजन पर जवाब, जानिए क्या कहा?
नई दिल्ली, 01 अप्रैल। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू इन दिनों अपनी खूबसूरती नहीं बल्कि अपने बढ़े हुए वजन के कारण सुर्खिंयों में हैं। वहीं अब मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने वजन बढ़ाने के लिए उन्हें ट्रोल करने का जवाब दिया है। हरनाज ने बताया कि अचानक ऐसा क्या हुआ जिस कारण उनका वजन इतना बढ़ गया ?

हरनाज संधू को ऑनलाइन ट्रोल किया
बता दें हरनाज संधू को उनका वजन बढ़ाने के लिए ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2021 जीतने के बाद वो भारत लौटने के बाद हाल ही में कई पार्टियों में शामिल हुईं लेकिन लोगों ने नोटिस किया कि उनका वजन काफी बढ़ा हुआ है। ऑनलाइन कुछ आपत्तिजनक कमेंट मिल रहे हैं।

हरनाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
ब्यूटी क्वीन अपनी हालिया तस्वीरों और कुछ कार्यक्रम में नजर आई जिसे देखकर लगा उन्होंने कुछ वजन बढ़ाया है। इसके लिए कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं लेकिन हरनाज इस तरह के कमेंट्स पर ध्यान नहीं देती हैं। हरनाज़ का कहना है कि वह खुद को सुंदर पाती हैं, चाहे वह किसी भी आकार का हो।

हरनाज ने बतााया इस बीमारी से हैं पीड़ित
पीटीआई से बात करते हुए हरनाज संधू ने कहा कि वह सीलिएक बीमारी (celiac disease) से पीड़ित हैं, ग्लूटेन गेहूं, जौ और राई में पाया जाने वाला प्रोटीन है जिससे उन्हें एलर्जी होती है इस ग्लूटेन एलर्जी के कारण उनका वजन काफी बढ़ गया हैं और उनके चेहरे पर भी वो असर दिख रहा है।

संधू ने कहा पहले मेरे कम वजन के लिए धमकाया गया
संधू ने कहा मैं उन लोगों में से एक हूं जिन्हें पहले धमकाया गया था कि 'वह बहुत पतली है' और अब वे मुझे 'वह मोटी है' कहकर धमकाते हैं। मेरे सीलिएक रोग के बारे में कोई नहीं जानता। कि मैं गेहूं का आटा और कई अन्य चीजें नहीं खा सकती।

शहर बदलने पर शरीर में काफी बदलाव आते हैं
हरनाज संधू ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि जब वे अलग-अलग शहरों में रहतीी हैं तो उनके शरीर में काफी बदलाव आते हैं। उन्होंने कहा आप अपने शरीर में परिवर्तन देखते हैं और मैं पहली बार न्यूयॉर्क गई।

हरनाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
हरनाज ने कहा मैं एक ऐसी व्यक्ति हूं जो शरीर की पॉजिटिविटी पर विश्वास करती हूं। मिस यूनिवर्स के मंच पर हम महिला सशक्तिकरण, नारीत्व और शरीर की पॉजिटिविटी के बारे में बात करते हैं और अगर मैं उसके लिए चुनी गई हूं तो मैं डिजर्ब करती हूं। हरनाज ने कहा मुझे पता है कि बहुत सारे लोग हैं जो मुझे ट्रोल कर रहे हैं और यह ठीक है क्योंकि यह उनकी मानसिकता है, उनकी कुंठा है, लेकिन बहुत से अन्य व्यक्ति हैं जो हर दिन ट्रोल होते हैं, भले ही वो मिस यूनिवर्स हो या कुछ नहीं। मैं उन्हें यह महसूस कराकर सशक्त बना रही हूं कि अगर मैं खूबसूरत महसूस करती हूं, तो आप भी खूबसूरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications