वेब सीरीज मिर्जापुर फेम 'उस्मान' एक्टर जितेंद्र शास्त्री का निधन, संजय मिश्रा ने शेयर किया पुराना वीडियो
Actor Jitendra Shastri Passed Away: फिल्म जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता जितेंद्र शास्त्री (Jitendra Shastri ) का निधन हो गया है। उनको 'ब्लैक फ्राइडे', 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' सहित दर्जनों फिल्मों के अलावा वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में उस्मान का किरदार निभाते हुए देखा गया था। एक्टर जितेंद्र शास्त्री के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर मनोज बाजपेयी, संजय मिश्रा सहित सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

एक्टर मनोज बाजपेयी ने लिखा-दिल टूट गया
उनके निधन की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। एक्टर मनोज बाजपेयी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि मेरे शुरुआती मुंबई के दिनों के दोस्त जीतू शास्त्री के निधन से बहुत दुख हुआ! एक बेहतरीन अभिनेता और एक अनुकरणीय इंसान थे! दिल टूट गया! शांति!

पुरानी वीडियो किया शेयर
वहीं उनके को-एक्टर संजय मिश्रा ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर जितेंद् शास्त्री के साथ एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों लोग पहाड़ी इलाके में बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।

'हमेशा मेरे दिल और दिमाग के नेटवर्क में रहोगे'
अपने पोस्ट में संजय मिश्रा ने लिखा कि जीतू भाई आप होते तो आप कुछ ऐसा बोलते, "मिश्रा sometimes क्या होता है ना कि, mobile में नाम रह जाता है, और इंसान network से out हो जाता है। आप दुनिया से बाहर हो, लेकिन हमेशा मेरे दिल और दिमाग के नेटवर्क में रहोगे।

NSD से पास आउट थे जितेंद्र शास्त्री
सिने और टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी जीतू शास्त्री के निधन पर अपने ट्विटर हैंडल से शोक व्यरक्त शेयर किया है। उन्होंने अभिनेता की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि आपकी याद आएगी जितेंद्र शास्त्री। आपको बता दें कि अभिनेता ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से पढ़ाई की थी। वहीं लंबे वक्सत मय तक थिएटर में काम किया था। मध्य प्रदेश के रहने वाले जीतू शास्त्री दौड़, अशोका: द ग्रेट, ब्लैक फ्राइडे, इंडियाज मोस्ट वांटेड सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी लास्ट साल 2019 में अर्जुन कपूर के साथ आई 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' ही थी।












Click it and Unblock the Notifications