Mirzapur 3 Trailer: 'मिर्जापुर 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, कुर्सी की लड़ाई का ऐसा खेल नहीं देखा होगा
Mirzapur 3 Trailer Out: फेमस वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' के रिलीज को लेकर अब तक कई तरह की बातें सामने आ रही थीं लेकिन अब इसके ट्रेलर ने न सिर्फ फैंस को उत्साहित कर दिया है बल्कि सोशल मीडिया पर धूम भी मचा दी है। फैंस लंबे समय से इस वेब सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
'मिर्जापुर 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
वहीं सीरिज के मेकर्स ने फैंस के इस उत्साह को बढ़ाते हुए आज यानी 20 जून 2024 को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है।

मिर्जापुर की कुर्सी को लेकर होगी जंग
आपको बता दें कि वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' आगामी 5 जुलाई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से धूम मचा रहा है। ट्रेलर देखकर साफ पता चल रहा है कि सीरीज में मिर्जापुर की कुर्सी को लेकर जंग देखने को मिलेगी।
पंकज त्रिपाठी ने मचाई धूम
लोगों की मानें तो 'मिर्जापुर 3' का ट्रेलर काफी जबरदस्त है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी सिर्फ अखिरी के चंद सेकंड में नजर आते हैं और भौकाल मचा देते हैं। उनकी एंट्री से लोग खुश हो जाते हैं। हालांकि फैंस ट्रेलर में उन्हें और उनकी आवाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
अली फजल का खूंखार अवतार
वहीं अली फजल इस बार और ज्यादा खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। इस बार ईशा तलवार और अंजुम शर्मा का किरदार और भी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है। वहीं रसिका दुग्गल का किरदार भी इस सीरीज में ट्विस्ट एंड टर्न लाने वाला है।
मिर्जापुर की कुर्सी पर हर किसी की नजर
आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में पकंज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में हैं। कालीन भैया मिर्जापुर के किंग हैं। हालांकि, वो अपनी कुर्सी बेटे मुन्ना को दे रहे थे. लेकिन मुन्ना की अब मौत हो चुकी है। मिर्जापुर की कुर्सी पर हर कोई आंख लगाए बैठा है। देखना मजेदार होगा कि आखिर सत्ता किसके हाथ में होगी।












Click it and Unblock the Notifications