एक्टर सिद्धार्थ ने 'पुष्पा 2' पर निशाना साधा, मीका सिंह बोले- 'मुझे अभी तक नहीं पता आप क्या करते हैं'
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन कर निकली है। फिल्म ने हिंदी में बेल्ट में धुआंधार कमाई कर रही है। इसकी अंदाजा तब ही लग गया था, जब मेकर्स ने पुष्पा 2 द रूल का ट्रेलर बिहार में रिलीज किया था। हालांकि लोगों को ये समझ नहीं आया था कि आखिर क्यों पटना में इस ट्रेलर को रिलीज किया जा रहा है।
इस इवेंट में लाखों की संख्या में पुष्पा फ्रेंचाइज के फैंस और अल्लू अर्जुन के चाहने वाले पहुंचे थे। इन सभी के बीच विवाद भी उठ गया है। दरअसल, एक्टर सिद्धार्थ (जिन्हें आप रंग दे बसंती में देख चुके हैं) उनके इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने पुष्पा 2 के इवेंट में पहुंची भीड़ पर चुटकी ली। जिसकी तुलना उन्होंने JCB की खुदाई देखने वाली भीड़ से की। इस पर मीका सिंह का बयान भी आया है।

भीड़ कहीं भी जुट जाती है
वायरल हो रही क्लिप में सिद्धार्थ कहते हैं, यह एक प्रकार की मार्केटिंग ही है। भीड़ जमा होना इंडिया में कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। यहां JCB की खुदाई देखने के लिए भीड़ जमा हो जाती है। बिहार में इतनी भीड़ जमा करना बड़ी बात नहीं है। आप कोई भी बड़ा मैदान बुक कर लेते हैं और कोई कार्यक्रम करते हैं तो लो आएंगे। उसके लिए उनके पास फिल्म और गाना है।

आप कौन हैं पता चल गया
हालांकि सिद्धार्थ के इस बयान के बाद अल्लू के फैंस उन्हें ट्रोल भी करने लगे। इन सबके बीच सिंगर मीका सिंह ने उनपर पलटवार किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हैलो सिद्धार्थ भाई। आपके इस कमेंट से एक बात अच्छी हो गई कि आज लोगों को आपका थोड़ा बहुत नाम पता चल गया। सोचो अभी तक तो मुझे भी नहीं पता था कि आप क्या करते हैं। आपको बता दें, 'पुष्पा 2' के हिंदी वर्ज़न के लिए टाइटल सॉन्ग 'पुष्पा पुष्पा' मीका सिंह ने गाया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में करीब 770 करोड़ रुपए की कलेक्शन कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications