Metro In Dino Trailer Out: अनुराग बासु की 'मेट्रो... इन दिनों' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 4 कपल की प्यारभरी कहानी

Metro In Dino Trailer Out: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग बासु की अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों के इसी एक्साइमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का रोमांटिक ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि लोग बड़ी ही बेसब्री से फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आज यानी 4 जून 2025 को रिलीज कर दिया है। फिल्म का सिंपल ट्रेलर लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

Metro In Dino Trailer

4 कपल की कहानी पर आधारित है फिल्म

-फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि इसकी कहानी चार कपल पर आधारित है, जो अलग-अलग जेनेरेशन को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता और अनुपम खेर नजर आ रहे हैं।

-टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो कि 3.17 मिनट का है। ट्रेलर के शुरुआत में कहा जाता है- हर कहानी एक रिश्ता है, शहर से, वक्त से या खुद से।

-इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बासु और तानी बासु ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। मूवी के को-प्रोड्यूसर शिव चनाना हैं। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले अनुराग बासु ने लिखा है। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है।

फिल्म का ट्रेलर हंसाता और रुलाता भी है

फिल्म का ट्रेलर कभी हंसाता है तो कभी आंखों में आंसू ला देता है। ट्रेलर देखकर ये साफ पता चल रहा है कि इसमें सभी कपल्स के बीच की खट्टी मीठी प्यार की कहानी दिखाई गई है।

4 जुलाई 2025 को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के ट्रेलर में चारों कपल के बीच प्यार, झगड़ा, रूठना-मनाना और आखिरकार ब्रेकअप दिखाया गया है। नीना गुप्ता ने फिल्म में कोंकणा की मां का किरदार निभाया है। दोनों के रिश्ते तनावपूर्ण नजर आते हैं। वहीं मूवी में सारा अली खान का अलग अवतार देखने को मिल रहा है। कहानी एक आम इंसान की लाइफ में आने वाली उथल-पुथल को दिखाने की कोशिश करती है। ये फिल्म आगामी 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+