Met Gala 2024: भीगा तौलिया लपेटकर इवेंट में पहुंची मशहूर सिंगर, गुस्से में बोले लोग- 'सीधे बाथरूम से ही....'

Met Gala 2024: मेट गाला 2024 के रेड कार्पेट पर दुनियाभर की हसीनाओं ने शिरकत की है। कई हसीनाओं की ड्रेस की जमकर तारीफ हो रही है तो कई ऐसी भी हैं, जिन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। मेट गाला एक ऐसा इवेंट है, जो अतरंगी चीजें हुए बिना पूरा हो ही नहीं सकता। हर बार इवेंट से कुछ ना कुछ ऐसा वायरल हो जाता है, जिसे देखने के बाद फैंस हैरान हो जाते हैं।

मेट गाला के रेड कार्पेट पर इस बार अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुईं हॉलीवुड स्टार दोजा कैट भी नजर आईं। मगर दोजा कैट इस दौरान बेहद ही अजीबोगरीब कुछ पहनकर नजर आईं, जिसे देखकर लोग भी सन्न रह गए। दरअसल, रैपर ने अपने बदन पर एक भीगा तौलिया लपेटा हुआ था, जो बेहद अजीबोगरीब नजर आ रहा था।

Met Gala 2024

इतना ही नहीं रैपर का मेकअप भी काफी अलग था। अब सोशल मीडिया पर दोजा के वीडियोज और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। कई लोगों ने तो दोजा के इस लुक को मेट गाला का इस साल का सबसे बकवास और बेकार लुक बता डाला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्शन्स दे रहे हैं।

सिंगर ने न सिर्फ ड्रेस बल्कि अपने मेकअप के साथ भी अच्छा खासा एक्सपेरिमेंट किया है। उन्होंने अपनी आंखों पर स्पार्कलिंग ब्लैक कलर लगाया हुआ है, जो काफी चमक रहा है और देखने में काजल जैसा लग रहा है।

एक यूजर ने कहा कि ये तो देखने में ऐसा लग रहा है कि ये सीधे बाथरूम से उठकर चली आई। एक ने कहा कि ये तो मेट गाला का अब तक का सबसे बेकार लुक है। ये बिल्कुल भीपसंद नहीं आया। सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि मेकअप भी काफी बकवास लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+