Mere Husband Ki Biwi: कछुए की चाल चल रही है अर्जुन कपूर की फिल्म, पहले वीकेंड में बटोरे चिल्लर

Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 3: अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी सिनेमाघरों में रिलीज तीन दिन हो गए हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। हालांकि कमाई के मामले में फिल्म को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई है। साथ ही अर्जुन कपूर की इस फिल्म ने तीन दिनों में डबल डिजिट में कमाई नहीं कर पाई है।

इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी हैं। क्रिटिक ने फिल्म को खूब सराहा है। इतना ही नहीं मेरे हसबैंड की बीवी में अर्जुन कपूर की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि फिल्म का सेकेंड हाफ ज्यादा अच्छा है। हालांकि फिल्म को एक बढ़िया टाइमपास बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन।

Mere Husband Ki Biwi

ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार के दिन 1.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। दूसरे दिन 1.7 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। इस लिहाज से फिल्म की कुल कमाई 4.45 करोड़ रुपए हो गई है। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो फिल्म को शाम के शो में खूब ज्यादा लोग देखने आए थे। इन शोज में 22.88% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। इसके पहले उनकी खेल खेल में रिलीज हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था। मुदस्सर अजीज अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ख़ैर, मेरे हसबैंड की बीवी एक कॉमेडी फिल्म है।

इस फिल्म के एक हफ्ते पहले रिलीज हुई छावा का जलवा अभी भी बरकरार है। विक्की कौशल की फिल्म ने 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ये विक्की के करियर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+