एल्विश यादव के घूंसे ने चमका दी किस्मत! लड़ाई के बाद वायरल हो गया शख्स, क्या सलमान खान संग मिलेगा काम?

Maxtern Sagar Thakur: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव बीते दिनों एक दूसरे यूट्यूबर को लात घूंसे बरसाने को लेकर चर्चा में थे। मामला यहां तक आ पहुंचा था कि एल्विश के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई थी। यूट्यूबर ने एल्विश पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। मगर अब इस लड़ाई का सीधा फायदा इस यूट्यूबर को मिलने वाला है।

एल्विश संग इस शख्स की लड़ाई
बताते चलें कि बीते कई दिनों से एल्विश यादव का नाम एक से बढ़कर एक मामले में आ रहा है। कभी एल्विश किसी को पीटते नजर आते हैं तो कभी किसी को रोस्ट करते हुए। हाल ही में एक दूसरे यूट्यूबर सागर ठाकुर को एल्विश ने जमकर लात घूंसे बरसाए थे। हालांकि, अब इस लड़ाई और कंट्रोवर्सी का फायदा मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर को मिलने वाला है।

Maxtern Sagar Thakur

सागर को मिल सकता है ये ऑफर
खबरे हैं कि बिग बॉस ओटीटी के लिए कंट्रोवर्शियल चेहरों की तलाश की जा रही है। ऐसे में हाल ही में एल्विश संग विवाद में पड़े मैक्सटर्न मेकर्स के लिए अच्छे कंटेस्टेंट साबित हो सकते हैं। एल्विश संग लड़ाई के बाद सागर को रातोंरात जो फेम मिला, उसके सभी लोग गवाह हैं। ऐसे में अब बीबी ओटीटी में उनकी एंट्री की खबरों की खूब चर्चा है।

हालांकि मेकर्स की ओर से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मगर लोग मैक्सटर्न को बिग बॉस में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हर किसी का कहना है कि अगर वे बिग बॉस में आएंगे तो जाहिर तौर पर सच खुलकर सामने आएगा।

कौन हैं सागर ठाकुर?
सागर ठाकुर की बात करें तो वे यूट्यूब पर मैक्सटर्न नाम से एक चैनल चलाते हैं। यूट्यूब पर उनके 16 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर भी 8 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। सागर और एल्विश यादव के बीच काफी कंट्रोवर्सी हुई थी।

क्यों मचा था बवाल?
दरअसल बीते दिनों सागर ठाकुर ने एक क्लिप शेयर किया था, जिसमें वे दुकान पर बैठे थे। इतने में एल्विश यादव के साथी आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान सागर ने ये पूरी घटना मॉल में छिपाकर रखे कैमरे में कैद कर ली। पिटाई के बाद सागर काफी जख्मी भी हो गए थे। सागर का कहना था कि एल्विश ने उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की थी ताकि मैं अपाहिज हो जाऊं। इतना ही नहीं सागर को जान से मारने की भी धमकी मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+