कौन है माथिरा मोहम्मद जिसका प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, पाकिस्तान से है कनेक्शन, इंटरनेट पर मचा बवाल

Mathira Mohammad Private Video Leak: पाकिस्तानी स्टार्स इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में कुछ पाकिस्तानी स्टार्स के प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। पहले मिनाहिल मलिक फिर इम्शा रहमान और अब एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर माथिरा मोहम्मद का वीडियो लीक हो गया है।

माथिरा मोहम्मद का प्राइवेट वीडियो लीक
पाकिस्तानी की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर माथिरा मोहम्मद का प्राइवेट वीडियो इस समय इंटरनेट पर हंगामा मचा रहा है। जब से माथिरा के प्राइवेट वीडियोज और तस्वीरें वायरल हुई हैं तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वहीं अब इस मामले में खुद माथिरा ने सफाई दी है।

mathira mohammad

वीडियो लीक होने के बाद माथिरा ने दी सफाई
माथिरा मोहम्मद ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपना प्राइवेट वीडियो कथित तौर पर लीक होने को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है- लोगों द्वारा मेरे नाम और फोटोशूट की तस्वीरों के साथ गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें फर्जी चीजों को जोड़ा जा रहा है। प्लीज आप लोग शर्म करो। मुझे इन गंदी चीजों से दूर रखो।

पाकिस्तानी की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं माथिरा
प्राइवेट वीडियो लीक होने के मामले में सफाई देते हुए माथिरा ने ये भी बताया है कि उनके साथ ऐसी घटना 2 साल पहले भी हुई थी। उस वक्त उन्होंने पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी से इस मामले में शिकायत की थी। अब कथित तौर पर दोबारा वीडियो लीक होने पर माथिरा ने इसे उनके खिलाफ साजिश का नाम दिया है।

म्यूजिक वीडियोज में कर चुकी हैं काम
माथिरा ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की चीजों को बिल्कुल न फैलाएं 33 साल की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मथिरा मोहम्मद पाकिस्तानी मॉडल, टीवी होस्ट और डांसर होने के अलावा एक्ट्रेस और सिंगर भी हैं। उन्हें कई म्यूजिक वीडियोज में देखा जा चुका है। इसके अलावा टीवी होस्ट के तौर पर भी वह काफी पॉपुलर हैं।

जिम्बाब्वे के हरारे में बीता था बचपन
माथिरा मोहम्मद का बचपन जिम्बाब्वे के हरारे में बीता है। बाद में वह अपने परिवार के साथ पाकिस्तान में आकर बस गई थीं। माथिरा ने अपने करियर की शुरुआत देसी बीट, जादूगर और मलकू के नचदी कमाल म्यूजिक वीडियो से की थी। उन्होंने साल 2012 में पंजाबी सिंगर फर्रान जे मिर्जा से शादी की थी। हालांकि 2018 में दोनों का तलाक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+