Mardaani 3 BO Collection Day 2: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने उम्मीदों पर फेरा पानी, 2 दिनों में की इतनी कमाई
Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: रानी मुखर्जी की दमदार पुलिस ऑफिसर वाली इमेज के साथ आई फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दो दिन बीतने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है, जैसी इसकी फ्रेंचाइजी से उम्मीद की जा रही थी। ओपनिंग डे के बाद दूसरे दिन के आंकड़े भी औसत ही नजर आ रहे हैं।
'मर्दानी 3' का दूसरे दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'मर्दानी 3' ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 3.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी।

2 दिनों में 'मर्दानी 3' की कुल कमाई
ऐसे में दो दिनों का कुल कलेक्शन मिलाकर फिल्म अब तक करीब 7.84 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है। इस रफ्तार को देखते हुए 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने में भी फिल्म को थोड़ा समय लग सकता है।
'बॉर्डर 2' से मुकाबला बना चुनौती
रानी मुखर्जी की फिल्म ऐसे समय पर रिलीज हुई है, जब सनी देओल की 'बॉर्डर 2' पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 'बॉर्डर 2' की दमदार ओपनिंग ने बाकी फिल्मों के लिए स्क्रीन और दर्शक, दोनों ही स्तर पर चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसे में 'मर्दानी 3' को दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करना पड़ रहा है।
वीकेंड पर टिकी उम्मीदें
हालांकि, मेकर्स और ट्रेड पंडितों की नजर अब संडे कलेक्शन पर टिकी है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फैमिली ऑडियंस और फ्रेंचाइजी के फैंस की वजह से फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।
क्या वीकेंड दिलाएगा राहत?
'मर्दानी' सीरीज की पिछली फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा था। ऐसे में तीसरे पार्ट से भी उम्मीदें ज्यादा थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications