Video:'अनुराग कश्यप गुर्दे में दम नहीं है तो औकात में रहो', मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मण विवाद पर दिया खुला चैलेंज
गीतकार-लेखक मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप के ब्राह्मणों पर पेशाब करने वाले बयान पर रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मनोज ने अनुराग को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्हें अपने सीमित ज्ञान के कारण सावधानी से शब्दों का चयन करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने अनुराग को खुली चुनौती भी दी है।
मनोज ने अपने वीडियो में कहा, आमदनी कम हो तो अपने खर्चों पर और ज्ञान कमी में अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। अनुराग कश्यप तुम्हारी तो आमदनी और जानकारी दोनों कम हैं। इसलिए दोनों में कंट्रोल करो। तुम्हारे शरीर में इतना भी पानी नहीं है कि ब्राह्मणो की लेगेसी को इंच भर दूषित कर पाओ। फिर भी तुमने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है तो मैं कुछ तस्वीरें तुम्हारे घर भेजना चाहूंगा। तुम तय करो कि तुम्हें किस किस पर अपने शरीर का गंदा पानी फेकना है।

मनोज आगे कहा, आचार्य चाणक्य, चंद्रशेखर तिवारी आजाद, बाजीराव बल्लाड, भगवान परशुराम, रामकृष्ण परमहंस, रामधारी सिंह दिनकर, आदि शंकराचार्य, मंगल पांडे, अटल बिहारी वाजपेयी, तात्या टोपे, राजगुरु, परमवीर कैप्टन मनोज पांडे, बाल गंगाधर तिलक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, पंडित भीमसेन जोशी, संगीत सम्राट तानसेन, लता मंगेशकर, रानी लक्ष्मीबाई, महाकवि कालिदास, गोस्वामी तुलसीदास, तुम्हारे जैसे हजारों नफरती खत्म हो जाएंगे, लेकिन ब्राह्मणों की गौरवशाली परंपरा खत्म नहीं होगी।
मैं एक ब्राह्मण तुम्हें एक खुला चैलेंज देता हूं। इस वीडियो के नीचे कमेंट करके मेरे गिनवाए हुए 21 नामों में से एक नाम चुन कर बता दो। तस्वीर भेजना मेरी जिम्मेदारी है। अगर तुम्हारे गुर्दे में इतना दम नहीं है कि अपनी बात पर अटल रह पाओ और एक नाम इस वीडियो के नीचे नहीं लिख पाओ। भाई साहब एक बड़े अच्छे आदमी ने कहा है कि रहने के लिए दुनिया में कई अच्छी जगहे हैं। लेकिन सबसे अच्छा यही है कि औकात में रहो। तुम बीमार हो, भगवान तुम्हें ठीक करे। अगर जरूरत पड़ी तो 108 ब्राह्मण तुम्हारी बीमार बुद्धि के लिए हवन करेंगे।
दरअसल, फुले फिल्म की रिलीज में हो रही देरी के लिए अनुराग कश्यप सरकार और सेंसर बोर्ड पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। इसी में उन्होंने एक पोस्ट पर कमेंट किया था कि मैं ब्राह्मणों पर मूतूंगा। इसी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications