मनोज बाजपेयी ने शेयर की अपनी पुरानी फोटो, फैन ने कर दिया कलर तो कही ये बात

मुंबई, 17 नवंबर: फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी एक पुरानी तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो रही है। ये तस्वीर मनोज बाजपेयी के कॉलेज के दिनों की बताई जा रही है। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया था। जिसके बाद इसे मनोज बाजपेयी ने भी रीट्वीट किया। वहीं एक फैन ने इस तस्वीर को ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन कर दिया तो ये मनोज को पसंद आया और उन्होंने इसके लिए उनको शुक्रिया भी कहा।

अपनी मूछों को लेकर किया मनोज बाजपेयी ने कमेंट

अपनी मूछों को लेकर किया मनोज बाजपेयी ने कमेंट

मनोज बाजपेयी की ये तस्वीर शेखर नाम के एक यूजर ने शेयर की और कैप्शन में लिखा- दूरदर्शन द्वारा पहली फोटो #लेजेंड। इसको रीट्वीट करते हुए मनोज बाजपेयी ने लिखा- ये फोटो अजंता स्टूडियो लाल बाजार जिला बेतिया, पश्चिम चंपारण बिहार में लिया गया था। गौर करे मूँछो ने बस अभी जनम ही लिया है।

फैन ने फोटो में भरे रंग

मनोज वायरल के इस तस्वीर को शेयर करने के बाद अल्लू नाम के उनके एक फैन ने इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को रंगीन में बदल दिया। जिसकी ना सिर्फ यूजर्स ने तारीफ की बल्कि खुद मनोज बाजपेयी ने भी इसे सराहा। मनोज बाजपेयी ने रंगीन फोटो पर ट्वीट करते हुए लिखा- शुक्रिया, ये खूबसूरत है। मनोज की ये तस्वीर ट्विटर पर हजारों लाइक और कमेंट पा चुकी है।

बिहार से आते हैं मनोज बाजपेयी

बिहार से आते हैं मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी बिहार के पश्चिम चंपारण से आते हैं। जो अपनी एक्टिंग के दम पर नेशनल फिल्म अवार्ड और कई फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुके हैं। मनोज बाजपेयी ने 1994 में फिल्मों में डेब्यू किया था। मनोज बाजपेयी शूल, दाउद, सत्या, कौन, भोंसले, फिजा, पिंजर, एलओसी कारगिल, वीर-जारा जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस समय भी मनोज आने वाली फिल्मों में सक्रिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+