'26 की उम्र में उसने बहुत कुछ झेला है', शाहरुख खान के संघर्षों के दिनों पर बोले मनोज बाजपेयी, किए बड़े खुलासे
मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चा में हैं। प्रमोशन के दौरान उन्होंने शाहरुख खान के संघर्षों के दिनों को याद किया।

Manoj Bajpayee On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर सुर्खियों में हैं। वह फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान को लेकर खुलकर बात की और बताया कि काफी लंबे वक्त से उन्हें जानते हैं।
शाहरुख खान के संघर्षों के दिनों पर बोले मनोज बाजपेयी
फिल्म प्रमोशन के दौरान मनोज बाजपेयी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि एक्टिंग करियर में थिएटर तक आने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के संघर्षों के दिनों को याद किया। एक्टर ने शाहरुख खान की सफलता पर कहा कि, मैंने उन्हें नीचे से उपर जाते हुए देखा है।
लंबे समय से है गहरी दोस्ती
द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने कहा कि, हम एक दोनों को काफी लंबे वक्त से जानते हैं और मैं दिल से उनकी बहुत इज्जत करता हूं। हम दोनों एकदम अलग तरह की फिल्में करते हैं। हम जब 19-20 साल के थे, तब एक साथ काम किया था। उस समय की जान-पहचान है हमारी। हालांकि हमें मिलने का वक्त बहुत मुश्किल से मिल पाता है।
'26 की उम्र में शाहरुख ने सब खो दिया'
एक्टर ने आगे शाहरुख खान के संघर्षों के दिनों को याद करते हुए कहा, शाहरुख के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। महज 26 की उम्र में उन्होंने अपनी जिंदगी में सब कुछ खो दिया था। उनका परिवार जा चुका था, लेकिन वह उन्हें देखकर आज भी बहुत खुश हो रहे होंगे। क्योंकि एसआरके ने अपनी नई दुनिया बना ली है।
'मेरे दिल में रहेगा हमेशा सम्मान'
मनोज बाजपेयी ने आगे यह भी दावा किया कि, उन्होंने शाहरुख खान को अर्श से फर्श तक पहुंचते हुए देखा है। जिस वक्त वह इन हालातों से गुजर रहे थे तब दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। एक्टर ने कहा कि, 'उनके लिए मेरे दिल में हमेशा सम्मान रहेगा। मैं जानता था कि, वह कहां थे और कहां पहुंच गए।' बता दें कि करीबी दोस्त होने के बावजूद मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान ने ज्यादा फिल्मों में साथ काम नहीं किया। दोनों को फिल्म वीर जारा में देखा गया था।











Click it and Unblock the Notifications