Manoj Bajpayee की वो फिल्म जिसे करते वक्त खो गया था मानसिक संतुलन, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गली गुलियां' ओटीटी पर 28 अक्टूबर 2022 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होने के बाद एक्टर ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में काम करते वक्त वह अपना मानसिक संतुलन खोने
Manoj Bajpayee Looses Mental Stability: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गली गुलियां' ओटीटी प्लेफॉर्म अमेजॉम प्राइम पर 28 अक्टूबर 2022 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की जानकारी देते हुए मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया।

मनोज बाजपेयी का बड़ा खुलासा
मनोज बाजपेयी का ये लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक्टर ने फिल्म से जुड़े कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। एक्टर ने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी फिल्म 'गली गुलियां' के दो पोस्टर शेयर किए हैं। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। साथ ही उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर कई बड़े खुलासे किए और बताया कि कैसे इस रोल के लिए उन्होंने खुद को तैयार किया।

फिल्म गली गुलिया कर खो गया मानसिक संतुलन
मनोज बाजपेयी ने अपने पोस्ट में लिखा कि, "ये फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है और इस रोल की तैयारी करने मैं अपना मानसिक संतुलन खोने की कगार तक पहुंच गया था। ये दिक्कत इतनी बढ़ गई थी कि मुझे फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। 'गली गुलियां', मेरा अब तक का सबसे चैलेंजिंग और एक्टर के तौर पर मेरे लिए एक फायदेमंद रोल है। आखिरकार ये फिल्म अमेज़ॉन प्राइम पर आ गई चुकी है। ये फिल्म देश और दुनियाभर के तमाम फिल्म फेस्टिवल्स में घूमी. खूब वाहवाही लूटी"।

'इस फिल्म के लिए करनी पड़ी फाइट'
मनोज बाजपेयी ने आगे लिखा कि, "मैं चाहता था कि ये फिल्म मेरे देश के लोगों तक भी पहुंचे। हालांकि ऐसा करने के लिए बहुत फाइट मारनी पड़ी। अब उस मेहनत का फल मुझे आखिरकार मिल चुका है। मैं बता नहीं सकता कि ये खबर आप सब के साथ शेयर करते हुए मैं कितना रोमांचित और उत्साहित हूं। उम्मीद करता हूं, आप सब इसे खूब प्यार देंगे।"

फिल्म प्रोड्यूसर की एक्टर ने की तारीफ
अपने पोस्ट के अंत में मनोज बाजपेयी ने लिखा कि, 'इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में दीपेश जैन का अद्भुत योगदान रहा है। वह इस फिल्म के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कास्ट और क्रू को बधाई, इस मास्टरपीस में उन्होंने कमाल का काम किया है।'

ओटीटी पर देखें फिल्म गली गुलियां
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गली गुलियां' को फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म काफी शानदार है। हालांकि अभी देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को दर्शकों कितना पसंद करते हैं। फिलहाल आप इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications