पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर बनी थी ऐसी फिल्म, जानें बॉक्स ऑफिस पर हिट थी या फ्लॉप?

Manmohan Singh Film: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आज यानी 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की मौत की खबर के बाद से लोग सोशल मीडिया पर उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में अनुपमा खेन ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था।

Manmohan Singh

फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की हो रही चर्चा
ये फिल्म संजय बारू की किताब पर आधारित है। वहीं फिल्म में संजय बारू का किरदार बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने निभाया है। ये फिल्म 11 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर में अनुपम खेर ने जिस तरह से मनमोहन सिंह की आवाज की नकल की थी उसकी लगों ने जमकर तारीफ की थी।

फिल्म को रिलीज होने से रोका गया था
फिल्म के ट्रेलर में भी इन्हीं संवादों को प्रमुखता से पेश किया गया था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से इसे ट्वीट किए जाने के बाद विवाद गहरा गया था। कांग्रेस के नेता हमलावर हो उठे थे और फिल्म की रिलीज रोकने की मांग उठने लगी थी। हालांकि बाद में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का बजट और कमाई

-बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को करीब 21 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था। वहीं फिल्म ने इसका एक बहुत बड़ा हिस्सा पहले हफ्ते में करीब 18 करोड़ के ऊपर कमाई करके निकाल लिया था।

-फिल्म ने भारत में 27 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक इस मूवी ने कुल 31 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल

फिल्म की कमाई और उसके बजट के बीच का अंतर काफी कम था। लोगों को फिल्म की कहानी भी पसंद आई थी। वहीं अनुपम खेर की एक्टिंग भी की जमकर तारीफ हुई थी लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

क्या थी फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर लिखी गई किताब से ली गई थी, जिसमें उनके प्रधानमंत्री रहने के दौरान और उसके पहले की जिन चुनौतियों को उन्होंने सामना किया था उनके बारे में दिखाया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज यानी 26 दिसंबर 2024 (गुरुवार) को निधन हो गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद आज रात करीब 8 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+