Manisha Rani: बॉलीवुड में काम करेंगी मनीषा रानी! सेलिब्रिटी ने किया खुद खुलासा
Manisha Rani Jhalak Dikhhla Jaa: सबके दिलों में राज करने वाली रानी मनीषा रानी। जी हां बिग बॉस ऑटीटी से फेमस हुई बिहार की मनीषा रानी अब डांस झलक दिखला जा के फाइनल राउंड तक पहुंच चुकीं है।
शो के शुरुवाती दिनों से ही अपने अतरंगी स्टाइल, कॉमेडी, चुलबुले पन और डांस से मनीषा रानी अब रोज नए पैप्स के दिलों में अपनी जगह बनाने लगीं हैं। शॉ के दौरान हुए एक इंटरव्यू में मनीषा ने अपने फ्यूचर को लेकर कहा "हमारा बस एक ही एम्बिशन है कि हम आगे जिस जगह पर भी हों, लोगों के दिलों में हमेशा राज करते रहें"

बिहार की मनीषा रानी को सबसे पहले लोगों ने बिग बॉस ऑटीटी के प्लेटफार्म पर देखा था। उसके बाद उन्होंने कई सुपर हिट एल्बम सॉन्ग्स किये। वर्तमान में मनीषा रानी झलक दिखला जा की कंटेस्टेंट है और अब फाइनल राउंड तक पहुंच चुकीं है।
झलक दिखला जा के शुरुवाती दिनों से ही मनीषा अपने स्टाइल, मजाकिया बातों और बहतरीन डांस से ना सिर्फ आम लोगों के दिल में बल्कि अब सेलिब्रिटीज के दिलों में भी अपनी जगह बना लीं हैं। इसी बीच शॉ के दौरान मनीषा रानी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि "अगले दो-तीन साल में आप खुद को कहां देखती है टीवी सीरियल की हीरोइन या फिल्म की हीरोइन ?
मनीषा रानी ने कहा,"अपने फ्यूचर का तो किसी को पता नहीं होता। लेकिन अगर मुझे फिल्म की हीरोइन या टीवी सीरियल की हीरोइन बनने का मौका मिलता हैं, तो ये मेरे लिए बड़ी सौभाग्य की बात होगी, क्योंकि हमें पता है मेहनत हर किसी में ज्यादा हैं। अभी हम झलक में परफॉर्म कर रहे है, तो हमें समझ में आता है।
हम 12-14 घंटे रिहर्सल करते हैं। तो फिल्म हो या सीरियल मेहनत उसमें भी इतना ही करना पड़ेगा। तो हमें आगे जहां भी मौका मिलें चाहें मूवीस में हो या सीरियल में हमारा एक ही एम्बिसन है, कि हम लोगों के दिलों में हमेशा राज करे चाहें वो सोशल मीडिया हो, टीवी सीरियल हो या फिर फिल्म से हो बस मनीषा रानी का ही बात चलना चाहिए।"
झलक दिखला जा के फर्स्ट विनर कौन होंगे इसका फाइनल रिजल्ट सोमवार(26\02\2024) को आना हैं।









Click it and Unblock the Notifications