क्या अब मुस्लिम बनने जा रही हैं ममता कुलकर्णी? धर्म को लेकर एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ 2025 में संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया था। गत 24 जनवरी 2025 को 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने पट्टाभिषेक की रस्म निभाकर महामंडलेश्वर में पदवी हासिल की थी।
महाकुंभ 2025 में दिखा था ममता कुलकर्णी का नया रूप
महाकुंभ 2025 में ममता कुलकर्णी साध्वी के रूप में गले में रुद्राक्ष, कंधे पर झोला टांगे और भगवा रंग के कपड़े पहने नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने साध्वी बनने के लिए 23 साल तक तप किया और कई परीक्षाएं भी पास कीं थीं। उनका नया नाम माई ममता नंद गिरि रखा गया था लेकिन अब उन्हें इस पद से निष्कासित कर दिया गया है।

भारत से गायब हो गई थीं ममता कुलकर्णी
आपको बता दें कि अपने फिल्मी करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी बॉलीवुड और भारत से एकदम से गायब हो गई थीं। एक्ट्रेस ने साल 1991 में बॉलीवुड में एक्टिंग करियर शुरू किया था। वह बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं।
'मैं हवन-यज्ञ करने वाली औरत हूं'
एक बार ममता कुलकर्णी से पूछा गया था कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदलकर विक्की गोस्वामी से शादी की थी तो इस पर एक्ट्रेस ने बहुत ही सोच समझकर अपना जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था- ये सच नहीं है। मैं हवन-यज्ञ करने वाली औरत हूं। ये सब गलत धारणा है।
'मैं मुस्लिम बन जाऊं तो कुछ गलत नहीं है'
मैं आत्म साक्षात्कार कर चुकी हूं, मैरे लिए सभी धर्म बराबर हैं। मैं अगर मुस्लिम भी बन जाऊं और इस्लाम धर्म अपना लूं तो इसमें भी कुछ गलत नहीं है। लोगों ने इस्लाम को गलत ढंग से लिया है और ये उनकी गलती है।
क्या मुस्लिम बनने वाली हैं ममता कुलकर्णी?
ममता कुलकर्णी ने लिखा- मैंने कुरान पढ़ा है। मैंने बाइबल पढ़ी है। जब आप सेल्फ रियालाइज करते हैं तो ईश्वर आपको सब सिखाता है। ममता का ये बयान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महामंडलेश्वर से निष्कासित होने के बाद अब लोग कयास लगा रहे हैं कि ममता कुलकर्णी इस्लाम धर्म अपना सकती हैं। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इसे भी पढ़ेंः Mamta Kulkarni: क्या है ममता कुलकर्णी का खानदान? क्यों हो रही है उनके परिवार की चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications