Mamta Kulkarni: क्या है ममता कुलकर्णी का खानदान? क्यों हो रही है उनके परिवार की चर्चा?
Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ 2025 में संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया था। गत 24 जनवरी 2025 को 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने पट्टाभिषेक की रस्म निभाकर महामंडलेश्वर में पदवी हासिल की थी।
महाकुंभ 2025 में दिखा था ममता कुलकर्णी का नया रूप
महाकुंभ 2025 में ममता कुलकर्णी साध्वी के रूप में गले में रुद्राक्ष, कंधे पर झोला टांगे और भगवा रंग के कपड़े पहने नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने साध्वी बनने के लिए 23 साल तक तप किया और कई परीक्षाएं भी पास कीं थीं। उनका नया नाम माई ममता नंद गिरि रखा गया था।

भारत से एकदम से गायब हो गई थीं ममता कुलकर्णी
-आपको बता दें कि अपने फिल्मी करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी बॉलीवुड और भारत से एकदम से गायब हो गई थीं। एक्ट्रेस ने साल 1991 में बॉलीवुड में एक्टिंग करियर शुरू किया था। वह बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं।
-इसके बाद ममता कुलकर्णी ने साल 2003 में अचानक ही अपना करियर खत्म कर दिया था।
-जानकारी के अनुसार ममता कुलकर्णी ने 12 साल के फिल्मी करियर में 40 से ज्यादा मूवीज की हैं।
ममता कुलकर्णी की पर्सनल लाइफ और पढ़ाई
-ममता कुलकर्णी का जन्म अप्रैल 1972 को एक ब्राह्मण मराठी परिवार में मुंबई में हुआ था। उनके बचपन का नाम पद्मावती था। उन्होंने मुंबई के वर्सोवा में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल से पढ़ाई की है। उन्हें फिल्मों में एक्टिंग करने का कोई शौक नहीं था, लेकिन उनकी मां ने उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड से परिचित करवाया था।
-ममता कुलकर्णी की मां का कहना था कि उनकी बेटी काफ खूबसूरत हैं और ऐसे में उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनना चाहिए। एक्ट्रेस की मां खुद भी फिल्मों की हीरोइन बनना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी ममता को ही बॉलीवुड की एक्ट्रेस बना दिया।
ममता कुलकर्णी का खानदान और सेलिब्रेटी रिश्तेदार
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी सीरियल रामायण के मेकर रामानंद सागर ममता कुलकर्णी की मां को अपनी फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर लेना चाहते थे, लेकिन शादी के चलते उन्होंने मना कर दिया था।
-आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी के पिता मुकुंद कुलकर्णी हैं और बहन मुलिना कुलकर्णी हैं।
-मुलिना कुलकर्णी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वह साउथ फिल्म इंजस्ट्री में काम कर चुकी हैं। मुलिना की शादी संजय कदम से हुई थी, लेकिन शादी के बाद ससुराल वालों ने उन्हें फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था।
-जानकारी के अनुसार ममता कुलकर्णी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं तन्वी आजमी की कजिन हैं। दरअसल दोनों मौसेरी बहने हैं।
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी पर दुबई के अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी करने का आरोप लगा था। हालांकि ममता ने अपनी शादी की सभी खबरों को खारिज कर दिया था।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जुड़ा था नाम
-आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जोड़ा गया था। सिर्फ इतना ही नहीं ममता कुलकर्णी पर ड्रग्स सप्लाई करने का भी आरोप लगा था। इन आरोपों के बाद फिल्म मेकर्स ने ममता कुलकर्णी से दूरी बना ली थी। ऐसे में धीरे-धीरे उनका एक्टिंग करियर डूबने लग गया था।
-साल 2013 में ममता कुलकर्णी के जीवन पर आधारित किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी' आई थी, जिसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि कुछ लोग दुनिया में काम के लिए पैदा होते हैं और कुछ भगवान की भक्ति के लिए, मैं ईश्वर के लिए इस दुनिया में आई हूं।












Click it and Unblock the Notifications