मॉल में फिल्‍म प्रमोशन के लिए पहुंची एक्‍ट्रेस के साथ हुई गंदी हरकत, चौंकाने वाली घटना की बयां की आपबीती

मॉल में फिल्‍म प्रमोशन के लिए पहुंची एक्‍ट्रेस के साथ हुई छेड़खानी, चौंकाने वाली घटना की बयां की आपबीती

नई दिल्‍ली, 28 सितंबर: सार्वजनिक स्‍थानों पर लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं आए दिन घटती हैं लेकिन सेलेब्रेटीज के साथ ऐसी घटना होना असंभव जैसा है क्‍योंकि उनके साथ भारी संख्‍या में सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते हैं। सुरक्षा में घिरे होने के बावजूद अगर किसी एक्‍ट्रेस के साथ छेड़खानी हो तो इस बात कर यकीन कर पाना मुश्किल होगा लेकिन ये ही सच है क्‍योंकि मलयालम फिल्‍म एक्‍ट्रेस सानिया अयप्‍पन हाल ही में ऐसी ही घटना की शिकार हुई जिसका खुलासा उन्‍होंने खुद किया है।

मॉल में उनके साथ सरेआम छेड़खानी हुईं

मॉल में उनके साथ सरेआम छेड़खानी हुईं

मलयालम अभिनेत्री सानिया अयप्पन और ग्रेस एंटनी ने अपनी आने वाली फिल्म सैटरडे नाइट के प्रचार के दौरान एक चौंकाने वाली घटना के बारे में खुलासा किया है। उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि केरल के एक मॉल में एक कार्यक्रम में कैसे उनके साथ सरेआम छेड़खानी हुईं।

भीड़ से किसी ने उनके साथ गंदी हरकत की।

भीड़ से किसी ने उनके साथ गंदी हरकत की।

सानिया अयप्पन और ग्रेस एंटनी के साथ हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद , ग्रेस और सानिया दोनों ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी किया है। ग्रेस ने बताया कि कैसे कोझीकोड के एक मॉल में भीड़ से किसी ने उनके साथ गंदी हरकत की।

पहले को-एक्‍ट्रेस के साथ हुई गंदी हरकत

पहले को-एक्‍ट्रेस के साथ हुई गंदी हरकत

सानिया ने बताया कि सुरक्षाकर्मी भीड़ को संभालने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इवेन्‍ट के बाद मैं और ग्रेस जा रहे थे, तो एक व्यक्ति ने पहले मेरी को एक्‍ट्रेस ग्रेस के साथ दुर्व्यवहार किया काफी भीड़ थी इसलिए उसे देखने या प्रतिक्रिया करने का मौका भी नहीं मिला। उसके बाद, मुझे भी इसी तरह की गलत हरकत का सामना करना पड़ा।

इन गलत व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं

इन गलत व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं

सानिया ने आगे लिखा "तो मैं चाहती हूं कि किसी को भी अपने जीवन में इस तरह के अवांछित आघात का सामना न करना पड़े, महिलाओं के खिलाफ हिंसा के लिए इन गलत व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।" ग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना के बारे में एक आधिकारिक बयान साझा किया। घटना का वीडियो, जो सोशल मीडिया पर छा गया है जिसमें एक शख्‍स सानिया के साथ छेड़खानी करता नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+