नशे में धुत्त मलयालम एक्टर ने हैदराबाद एयरपोर्ट में मचाया हंगामा, CISF जवान के साथ की बदतमीजी, हुए गिरफ्तार
Vinayakan Arrested: मलयालम अभिनेता विनायकन को हाल ही में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लिया था। यह घटना हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई जहां एक्टर इंडिगो के गेट स्टाफ के साथ बदतमीजी कर रहे थे।
मलयालम फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता विनायकन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोच्चि से हैदराबाद पहुंचे थे और गोवा जा रहे थे। एक्टर का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह फर्श पर बैठे एयरपोर्ट के कर्मचारियों पर चिल्लाते हुए दिखे।

सूत्रों के अनुसार, विनायकन के व्यवहार में यात्रियों के बीच चिल्लाना और उनके साथ बदतमीजी करने की वजह से मौजूद CISF की टीम ने एक्टर को हिरासत में ले लिया। वीडियो फुटेज में उन्हें तीखी बहस करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है विनायकन नशे की हालत में धुत्त हैं। इसके कारण लोगों ने शिकायत की, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अब इस मामले की जांच हैदराबाद पुलिस करेगी।
विनायकन हुए गिरफ्तार
विनायकन के व्यवहार के बारे में कई शिकायतें मिलने के तुरंत बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे सार्वजनिक उपद्रव और अव्यवस्थित आचरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पुष्टि की कि गिरफ्तारी के समय वह वास्तव में शराब के नशे में था।
पुलिस अधिकारी ने दिया बयान
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें कई कॉल आए, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति सार्वजनिक क्षेत्र में उपद्रव मचा रहा है। मौके पर पहुंचने पर हमने उस व्यक्ति की पहचान अभिनेता विनायकन के रूप में की और पाया कि वह बहुत नशे में था।" अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह पहली बार नहीं है जब विनायकन गलत कारणों से सुर्खियों में आए हैं। अक्टूबर 2023 में, मलयालम अभिनेता को केरल के एर्नाकुलम में एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में हंगामा करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उस समय यह बताया गया था कि उन्होंने अपने अपार्टमेंट के निवासियों को असुविधा पहुँचाई थी और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके कारण उस समय उनकी गिरफ्तारी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications