यौन उत्पीड़न के आरोपों पर जयसूर्या ने तोड़ी चुप्पी, बयान जारी करते हुए बोले- 'जल्द ही सच सामने आएगा'

Jayasurya On Sexual Harrasement: मलयालम अभिनेता जयसूर्या ने आखिरकार अपने खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बात की है। उन्होंने विश्वास जताया कि सच्चाई आखिरकार सामने आएगी। उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

दरअसल, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर जयसूर्या के खिलाफ मीनू मुनीर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान बदसलूकी का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्टर के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। अब इस मामले में एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। जयसूर्या ने अपने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर बयान जारी किया।

jayasurya

इन गंभीर आरोपों के बावजूद जयसूर्या को सफाई देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से बेगुनाह हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे निर्णय लेने से पहले सभी तथ्यों के सामने आने का इंतज़ार करें। उन्होंने कहा, "मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि वे जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने से बचें।"

जयसूर्या ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं अपनी कुछ निजी जिम्मेदारियों की वजह से पिछले एक महीने से अपने परिवार के साथ अमेरिका में हूं। इस दौरान मेरे खिलाफ दो झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं, जिसकी वजह से मेरे परिवार वाले भी काफी परेशान हैं। इससे मुझे मेरे परिवार को और उन सभी को गहरा धक्का लगा है जो मेरे काफी करीब हैं।'

जयसूर्या ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैंने इस मामले को कानूनी तरीके से आगे बढ़ाने का फैसला किया है। मेरी लीगल टीम अब आगे की सारी कार्यवाही संभालेगी। कुछ लोग बिना सोचे-समझे मुझपर झूठे इल्जाम लगा रहे हैं। लेकिन मुझे पूरी तरह से विश्वास है कि सच्चाई की ही जीत होगी। इस जन्मदिन को सबसे दर्दनाक बनाने में योगदान देने वालों का शुक्रिया।'

मामले से जुड़ी कानूनी कार्यवाही अभी भी जारी है। अधिकारी सबूत जुटाने और आरोपों से जुड़े तथ्यों को स्थापित करने के लिए जांच कर रहे हैं। जयसूर्या ने इस प्रक्रिया के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने का वादा किया है। इन जांचों के नतीजे उद्योग में जयसूर्या के भविष्य को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन आरोपों की वजह से जयसूर्या के कई प्रोजेक्ट्स रोक दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Casting couch: 'यहां तो बिना सोए काम ही नहीं मिलता है', भोजपुरी सुपर स्टार का बड़ा खुलासा, Exclusive

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+