मलाइका अरोड़ा ने पहना ऐसा ट्रांसपेरेंट आउटफिट, भड़क गए लोग, यूजर्स बोले- 50 की उम्र में उर्फी की तरह.....

Malaika Arora Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फेमस आइटम नंबर डांसर मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड फैशन के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कई बार तो मलाइका अरोड़ा के शानदार फिगर के साथ साथ उनके आउटफिट की भी जमकर तारीफ होती है तो वहीं कई बार वह अपनी ड्रेस के चलते ट्रोल भी हो जाती हैं। वह अपने बोल्ड ड्रेस के चलते कई बार लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। इस बार भी मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में वह इवेंट में पहुंची थीं जहां वह काफी बोल्ड आउटफिट में नजर आईं थीं।

मलाइका अरोड़ा की रिवीलिंग बोल्ड ड्रेस
आपको बता दें कि इवेंट में मलाइका अरोड़ा ने काफी बोल्ड ड्रेस पहनी हुई थी। मलाइका का ये अवतार कई लोगों को पसंद नहीं आया है जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस ड्रेस के चलते उनकी तुलना उर्फी जावेद से की जा रही है। इस इवेंट में मलाइका अरोड़ा एक्वा ब्लू शिमरी ड्रेस में पहुंची थीं। इस लुक को उन्होंने ईयररिंग और हील्स से कंप्लीट किया था। मलाइका अरोड़ा की ड्रेस देखने में लोगों को ट्रांसपेरेंट लग रही है जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

malaika arora

लोगों ने मलाइका की ड्रेस को लेकर किया ट्रोल
मलाइका अरोड़ा का ये बोल्ड ट्रांसपेरेंट आउटफिट पहनने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- उर्फी तो ऐसे ही बदनाम है, इनको देख लो। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम। वहीं एक यूजर ने लिखा है- ये कौन-सी कंपनी का डिजाइन है। ऐसी ड्रेस पहले कभी नहीं देखी।

मलाइका और अर्जुन कपूर का रिलेशन
मलाइका अरोड़ा फिलहाल बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं थीं। हालांकि ब्रेकअप की बात पर दोनों में से किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। मलाइका अरोड़ा ने उस दौरान कई क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किए थे। लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों साथ में एक इवेंट में नजर आए थे जिसके बाद ब्रेकअप की खबरें अफवाह साबित हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+