VIDEO: डांस मूव्स को लेकर ट्रोल हुई मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम

मुंबई। अपने स्टाइल, अपने फैशनसेंस, अपनी यंग और ग्लैमरस लुक के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। इस बार अपनी ड्रेस या रिलेशन को लेकर नहीं बल्कि अपने डांस मूव्स को लेकर मलाइका सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। दरअसल मलाइका अक्सर अपने कपड़ों और अपन रिलेशनशिप को लेकर ट्रोर्ल्स के निशाने पर रहती है, लेकिन हाल ही में उन्होंन अपने इंस्टाग्राम पेज पर ऐसा वीडियो डाला, जिसके कारण उन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है।

 डांस मूव्स को लेकर ट्रोल हो रही मलाइका

डांस मूव्स को लेकर ट्रोल हो रही मलाइका

अक्सर अपने योगा और एक्सरसाइज का वीडियो डालने वाली मलाइका अरोड़ा ने एक डांस वीडियो का छोटा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाला। मलाइका ने अपने योगा पार्टनर सर्वेश शशि के साथ अपने डांस का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके मूव्स को लेकर लोग उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं। लोग उन्हं ट्रोल कर रहे हैं। उनके पेज पर भद्दे कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने ट्रोल्स से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

 मलाइका ने उठाया कदम

मलाइका ने उठाया कदम

मलाइका ने इस वीडियो पर आ रहे विवादित कमेंट से निपटने के लिए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया। आपको बता दें कि मलाइका का ये वीडियो तेजी स वायरल हो रहा है। इस नीडियो को अब तक 3 लाख 30 हजार से अधिक लोग लाइक कप चुके है। वीडियो के साथ मलाइका ने लिखा चलो आज थोड़ा ढीला योग करते हैं। सभी को दिल से डांस करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो डांस करें और उन्हें टैग कर वीडियो अपलोड करें।

 अर्जुन के साथ रिलेशन में मलाइका

अर्जुन के साथ रिलेशन में मलाइका

मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लेकर अर्जुन कपूर ने अपना नाता जोड़ लिया है। दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं। पार्टियों में, डिनर डेट पर, वेकेशन पर दोनों साथ नजर आते हैं। पहले दोनों ने इस रिलेशन को छुपाकर रखा था, लेकिन अब दोनों खुलेआम प्यार का इजहार करते दिख जाते हैं। दोनों के उम्र के फासले को लेकर अक्सर लोग उनपर तंज कसते हुए कमेंट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+