अर्जुन कपूर की बिना कपड़ों की फोटो को लेकर मलाइका अरोड़ा का उड़ा मजाक, लोग बोले- आंटी ये क्या कर रही हो
Malaika Arora And Arjun Kapoor Troll: मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर की बिना कपड़ों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखने ेक बाद लोग मलाइका अरोड़ा का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

Malaika Arora And Arjun Kapoor Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर की एक अनदेखी बिना कपड़ों वाली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर को देखने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों को लेकर इंटरनेट पर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। लोग जमकर इस कपल की आलोचना कर रहे हैं और मजाक उड़ा रहे हैं।
अर्जुन कपूर की न्यूड फोटो
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। वह खुद ही अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपनी लव लाइफ का अपडेट देते रहते हैं। वहीं इस बार अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा द्वारा पोस्ट की गई न्यूड तस्वीर को हार्ट इमोजी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर री-पोस्ट किया है।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीर
सोशल मीडिया यूजर्स को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी है। इस तस्वीर को निजी और अरुचिकर बताते हुए कई यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा की जमकर आलोचना की है और उनसे इस तरह की तस्वीर पोस्ट करने के लिए कई तरह के सवाल भी किए हैं। इस बार मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है जिसमें अर्जुन अपनी बॉडी को कुशन पिलो से ढकते नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- मेरा अपना लेजी बॉय।

इंटरनेट पर लोगों ने बनाए मीम्स
अपनी इस न्यूड तस्वीर को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्ट इमोजी के साथ रीशेयर किया है। इस तस्वीर ने इंटरनेट को कई ग्रुप्स में विभाजित कर दिया है। कुछ लोग जहां इस तस्वीर को कुछ ज्यादा ही पर्सनल बताकर मलाइका अरोड़ा को खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं कुछ लोग केवल मीम्स बनाकर इसका आनंद ले रहे हैं।
लोगों ने कमेंट कर कही ये बात
एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा है- सुबह सुबह क्या दिख जाता है टाइम लाइन पर। वहीं एक अन्य शख्स ने कहा- मलाइका अरोड़ा, क्यों ऐसा करती हो। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की न्यूड तस्वीर शेयर कर दी है। वहीं कुछ लोग रणवीर सिंह के साथ इस तस्वीर की तुलना करते हुए लिखा रहे हैं- रणवीर सिंह कह रहे हैं- मैं क्या करूं फिर, जॉब छोड़ दूं? वहीं एक यूजर ने लिखा है- आंटी ये क्या कर रही हो बच्चे के साथ...ऐस मत करो प्लीज।
कपल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
आपको बता दें कि पिछले महीने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर छुट्टियां मनाने के लिए यूरोप गए थे। अपनी छुट्टियों के दौरान मलाइका और अर्जुन ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। लोगों ने इन तस्वीरों पर भी जमकर कमेंट्स किए थे। वहीं अर्जुन कपूर ने अपने बर्लिन ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा था- बर्लिन विद लव। इसका जवाब मलाइका अरोड़ा ने रेड हार्ट और हार्ट आई इमोजी से दिया था।












Click it and Unblock the Notifications