तलाक के 5 साल बाद क्या फिर बढ़ने लगी अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बीच नजदीकियां? एक्ट्रेस ने बताई दिल की बात

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक होना फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। दोनों ने साल 2017 में ही अलग होने का फैसला कर लिया था। अब एक्ट्रेस ने बताया कि तलाक के बाद उनका अरबाज संग कैसा रिश्ता है।

मुंबई, 2 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस भले ही अर्जुन कपूर को डेट कर रही हों लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान से बेइंताह मोहब्बत करती थीं। हालांकि शादी के 18 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। लेकिन आज भी बॉलीवुड गलियारों में दोनों की चर्चा होती है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने पूर्व पति अरबाज खान से तलाक होने के बाद अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत की।

Recommended Video

    Malaika Arora का Arbaaz Khan के साथ Divorce के बाद कैसा है रिश्ता ? | वनइंडिया हिंदी | *News
    तलाक के बाद कैसा है मलाइका और अरबाज के बीच रिश्ता?

    तलाक के बाद कैसा है मलाइका और अरबाज के बीच रिश्ता?

    बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में शादी की थी। हालांकि शादी के 18 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आई और दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया। हालांकि ये खबर फैंस के लिए एक बड़ा झटका थी। फिलहाल दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज से रिश्ता टूटने के बाद मलाइका अरोड़ा फिलहाल अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं तलाक होने के 5 साल बाद एक्ट्रेस ने अरबाज संग अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत की।

    मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा

    मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा

    मसाला मैगजीन को दिए इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, "तलाक के बाद उनका और अरबाज का रिश्ता पहले से बेहतर हो गया है। वो बताती हैं, हमारा तालमेल पहले से अब काफी बेहतर हैं। हम पहले से ज्यादा समझदार हो चुके हैं। अरबाज खान शानदार इंसान हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। कभी-कभी लोग शानदार होते हैं, लेकिन साथ नहीं रह पाते। मैं हमेशा चाहूंगी कि वो हमेशा ठीक रहें"।

    'मेरा बेटा खुश है'

    'मेरा बेटा खुश है'

    अरबाज खान संग तलाक पर मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, 'मैंने खुद की पसंद का विकल्प चुना है। मैंने अपनी पसंद पहले रखी। मुझे लगता है कि ऐसा करके, मैं आज एक बेहतर इंसान हूं। मेरे बेटे के साथ मेरे रिश्ते अच्छे हैं। वह देखता है कि मैं बहुत खुश हूं"।

    "मेरे पूर्व पति के साथ मेरे बेहतर संबंध हैं"

    मलाइका अरोड़ा ने बताया कि तलाक लेने के बाद उनके अरबाज खान के साथ कैसा रिश्ता है। एक्ट्रेस ने कहा कि, "मेरे पूर्व पति के साथ मेरे बेहतर संबंध हैं। मुझे खुशी है कि मैं अपने फैसले के साथ और अपने लिए खड़ी हुई हूं।' इसी के साथ मलाइका ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा, 'डरो मत, सिर्फ अपने दिल की सुनो आपका दिल जो कहे सिर्फ वही करो।'

    अर्जुन कपूर और मलाइका कब करेंगे शादी?

    अर्जुन कपूर और मलाइका कब करेंगे शादी?

    बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से अलग होने के बाद खुद को संभाला और वह अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने हाल ही में अपना रिलेशन ऑफिशियल किया था। माना जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+