'उसको लगाम लगा लो वरना...', इस शख्स ने अरहान खान की मलाइका अरोड़ा से की शिकायत, अब क्या करेंगी एक्ट्रेस?

Malaiaka Arora Son Arhaan Khan: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री में पैर जमा रहे हैं। अब वह जल्द अपनी अपना पॉडकास्ट डंब बिरयानी लेकर आ रहे हैं जिसका प्रोमो रिलीज हो चुका है।

अरहान खान का ये पॉडकास्ट काफी शानदार होने वाला है। प्रोमो में अरहान और उनके दो बेस्ट फ्रेंड्स देव रैयानी और आरुष वर्मा भी नजर आए। इसके अलावा उनकी मां मलाइका अरोड़ा की फ्रेंड्स नीलम, महीप कपूर, भावना और सोहेल खान की एक्स पत्नी सीमा सजदेह भी साथ में बैठे हुए दिखे।

Malaika Arora

इस दौरान अरहान खान से पूछा जाता है कि आखिर उनकी लाइफ में ऐसा क्या हुआ जो कि उन्हें रियलिटी शो बनाने का ख्याल आया। ये सुनते ही अरहान खान और उनके तीनों दोस्त हंसने लगते हैं। ये देखकर महीप और भावना काफी हैरान रह जाती हैं। इसके बाद भावना ने अरहान की मां मलाइका अरोड़ा को फोल कॉल मिलाया और उनके बेटे की शिकायत की।

फोन कॉल में मलाइका अरोड़ा से कहा गया कि वह अपने बेटे अरहान खान को सुधार लें। साथ ही उनको कमर कसने की सलाह दी। महीप ने मलाइका से कहा, 'अरहान पूरी तरह से लॉस्ट है तुम्हें इसे सुधारना चाहिए। तुम जल्दी से यहां आ जाओ।' ये सुनकर मलाइका अरोड़ा और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। बता दें कि, अरहान खान के पॉडकास्ट का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

अब अरहान खान जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा वाले हैं। अरहान खान ने विदेश से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। उनका साल 2002 में जन्म हुआ था। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो अरहान खान का बीते कुछ समय से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार एकसाथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+