'मैं उनकी जिंदगी बर्बाद कर....', Arjun Kapoor को डेट करने पर ये क्या कह गईं मलाइका अरोड़ा?

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, मैंने अर्जुन की लाइफ बर्बाद नहीं की है।

Moving In With Malaika: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने चैट शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में बनी हैं। इस शो में एक्ट्रेस हर रोज अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े ऐसे राज खोल रही हैं जिससे जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप पर खुलकर बात की और उनके रिश्ते का मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया।

अर्जुन कपूर को डेट करने पर बोलीं मलाइका

अर्जुन कपूर को डेट करने पर बोलीं मलाइका

'मूविंग इन विद मलाइका' के चौथे एपिसोड में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की। इस लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन बनीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो उन्हें उनके वॉकिंग स्टाइल, अरबाज खान से तलाक और अर्जुन कपूर संग रिलेशपशिप की वजह से हर रोज ट्रोल करते हैं।

एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर का जिक्र करते हुए कहा कि, मैं उन्हें डेट कर रही हूं लेकिन मैं उनकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं। मलाइका ने कहा कि, मैं उम्र में बड़ी हूं और मैं अपने से छोटे आदमी को डेट कर रही हूं। मैं तो शायद उनकी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं।

'मैं उनकी जिंदगी बर्बाद...'

'मैं उनकी जिंदगी बर्बाद...'

मलाइका अरोड़ा ने आगे हंसते हुए कहा कि, 'ऐसा तो नहीं है कि जब मैं अर्जुन को डेट कर रही थी तो वो स्कूल में जाते थे और मेरी वजह से वह अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाए। मैं उसके पास गई और मैंने कहा कि, मेरे साथ आओ और वह अपनी क्लास बंक कर रहे हैं। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि, मैं उनकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं'।

'अर्जुन कपूर और मैं सहमति से कर रहे हैं डेट'

'अर्जुन कपूर और मैं सहमति से कर रहे हैं डेट'

मलाइका अरोड़ा ने उन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि, 'अर्जुन कपूर बड़ा चुका है वो बच्चा नहीं है। हम दोनों एक दूसरे की सहमति से डेट कर रहे हैं और हम दोनों एडल्ट हैं। अगर कोई बड़ा आदमी अपने से छोटी उम्र को डेट कर रहा है तो उसे प्लेयर कहा जाता है। अगर कोई उम्र में बड़ी महिला अपने से छोटी उम्र के लड़के को डेट कर रही है तो उसके कैरेक्टर पर सवाल क्यों खड़े किए जाते हैं। ये सब गलत है'।

अरबाज खान संग तलाक पर बोलीं मलाइका

अरबाज खान संग तलाक पर बोलीं मलाइका

बता दें कि, इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान तलाक पर खुलकर बात की थी। मलाइका ने कहा था कि, उन्होंने अरबाज को पहली बार प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 1998 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि साल 2017 में हुए तलाक के बाद दोनों अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+