मलाइका अरोड़ा ने शेयर की नो फिल्टर तस्वीर, फराह ने कमेंट कर लिखा- कमीनी ऐसे...

मलाइका ने शेयर की तस्वीर, फराह ने कमेंट कर लिखा- कमीनी ऐसे...

मुंबई, 12 फरवरी: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शनिवार को भी मलाइका ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों ने तो सोशल यूजर्स का ध्यान खींचा ही है, तस्वीरों पर किया गया फराह खान का कमेंट भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कमीनी कहते हुए मलाइका के लिए कुछ लिखा है।

मलाइका ने शेयर की नो फिल्टर फोटो

मलाइका ने शेयर की नो फिल्टर फोटो

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बिना फिल्टर वाली तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इस पर माहीप कपूर, सीमा खान, फराह खान ने भी कमेंट किए हैं। सबसे ज्यादा ध्यान मलाइका की दोस्त कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान के कमेंट ने खींचा है। फराह ने इस तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा- कमीनी तू इस तरह (बिना किसी फिल्टर के) ही सबसे अच्छी दिखती है।

फराह ने प्यार में कहा है मलाइका को कमीनी

फराह ने प्यार में कहा है मलाइका को कमीनी

इन तस्वीरों पर फराह के कमेंट को यूजर्स पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि दोस्त इसी तरह बात करते हुए अच्चे लगते हैं, ये प्यार बना रखिए। मलाइका ने 'नो फिल्टर' कैप्शन के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं। दो तस्वीरों में मलाइका क्लोज-अप पोज दे रही हैं, वहीं तीसरी फोटो में वो चेयर पर बैठे हुई हैं। हजारों लोगों ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट किए हैं। वहीं लाखों लोगों ने इनको लाइक किया है।

अर्जुन के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में मलाइका

अर्जुन के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में मलाइका

मलाइका अरोड़ा बीते कुछ समय से अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं। दोनों 2017 से रिश्ते में हैं और अक्सर साथ ही नजर आते हैं। हालांकि अक्सर ही दोनों की उम्र में फक्र की बात पर उनको ट्रोल भी किया जाता है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में करीब 11-12 साल का फर्क है। इसको लेकर काफी कमेंट किए जाते हैं। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, दोनों ने ही समय-समय पर काह है कि वो रिश्ते में उम्र के फासले को कोई अहमियत नहीं देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+