अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद किसे डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा? एक्ट्रेस ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस
Malaika Arora Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक इवेंट के दौरान ऐलान किया था कि वह सिंगल हैं। एक्टर ने जब से ब्रेकअप कंफर्म किया है तो मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती हैं।
अर्जुन कपूर से हुए ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने अब तक चुप्पी साधी हुई है। फैंस जानना चाहते हैं कि एक्टर से अलग होने के बाद मलाइका आखिर किसे डेट कर रही हैं। इस बीच मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना रिलेशनशिप स्टेटस फैंस को बता दिया।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि वह सिंगल हैं या नहीं। पोस्ट में लिखा है, 'मेरा रिलेशनशिप स्टेटस इस वक्त...' इसके बाद इसमें तीन ऑप्शन दिए गए, जिसमें 1. रिलेशनशिप में, 2. सिंगल और 3. हे हे हे लिखा था। मलाइका ने तीसरा ऑप्शन हेहेहे को चुना।
मलाइका अरोड़ा ने इस पोस्ट के जरिए फैंस को हिंट दिया है कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं और सिंगल हैं। बता दें कि, अर्जुन कपूर ने हाल ही में फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में मीडिया के सामने कहा था कि वह सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। दरअसल, लोग जोर-जोर से मलाइका का नाम लेकर चिल्लाने लगे थे, तभी अर्जुन बोले- 'नहीं अभी सिंगल हूं. रिलैक्स करो।'
साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुआ था। 19 साल की शादी टूटने के बाद मलाइका अरोड़ा की लाइफ में अर्जुन कपूर आए और कपल ने अपने रिश्ते की पुष्टि 2019 में की। इसके बाद दोनों को अक्सर बॉलीवुड की पार्टी और वेकेशन पर देखा जाता था। सोशल मीडिया पर भी दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते थे। फैंस को उम्मीद थी कि कपल जल्द ही शादी करेंगे लेकिन इससे पहले ही वह अलग हो गए।
ये भी पढ़ें: क्यों हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? Malaika की उम्र को लेकर उठा सवाल, सामने आया ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications